📰 बलिया: सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय परिसर में आयोजित परिवहन मेले में बड़ी संख्या में वाहन स्वामियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में एआरटीओ (प्रशासन/प्रवर्तन) अरुण कुमार राय ने नई एकमुश्त कर व्यवस्था और परिवहन कर प्रणाली में किए गए सुधारों की जानकारी दी।
🚗 उन्होंने बताया कि नई व्यवस्था से कर भुगतान प्रक्रिया सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक होगी तथा वाहन स्वामियों को बार-बार की औपचारिकताओं से राहत मिलेगी। मेले में सड़क सुरक्षा को लेकर भी जागरूक किया गया और वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।
🔍 इस दौरान वाहन स्वामियों की समस्याएं भी सुनी गईं और की गईं का मौके पर समाधान किया गया। अधिकारियों ने कहा कि सरकार का उद्देश्य आधुनिक, जवाबदेह और सुगम परिवहन व्यवस्था विकसित करना है।
![]()

