Breaking News

डीएम बलिया ने बाहर की दवा लिखने पर डॉक्टर को दिलवाया नोटिस, 545 रुपये लौटाने के दिए निर्देश

📰 बलिया: जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान एक महिला ने जिलाधिकारी को बताया कि वह अपने ससुर के इलाज के लिए आई थी, जहां चिकित्सक द्वारा दवा बाहर से खरीदने को कहा गया। इस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित चिकित्सक डॉ. सुनील कुमार को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही महिला द्वारा दवा पर खर्च किए गए 545 रुपये वापस कराने का आदेश दिया।

🩺 जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि अस्पताल में उपलब्ध दवाएं ही मरीजों को दी जाएं और किसी भी परिस्थिति में बाहर की दवा न लिखी जाए। यदि ऐसी शिकायत दोबारा मिली तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद उन्होंने ट्रिटमेंट रूम और इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया।

🏥 मरीजों से उनका हाल-चाल पूछते हुए उन्होंने यह भी जाना कि कहीं उन्हें बाहर की दवा तो नहीं लिखी जा रही है। मेडिक्ल वार्ड में अतिक धिक भीड़ देखकर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और मुख्‍य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि प्रत्येक मरीज के साथ केवल एक ही व्यक्ति प्रवेश दिया जाए, अन्यथा भीड़ एकत्र न होने दी जाए।

🔍 इस वार्ड में कुछ मरीजों ने नली लगाने के नाम पर पैसे लिए जाने और इलाज में लापरवाही की शिकायत की। इस पर जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाते हुए मेडिक्ल वार्ड की प्राथमिक नर्सिंग ऑफिसर लीलावती से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश सीएमओ को दिए।

🚑 दवा वितरण कक्ष में पहंुचकर जिलाधिकारी ने लाइन में लगे मरीजों से बातचीत की और दवाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। मरीजों ने बताया कि दवाएं उपलब्ध हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी दशा में बाहर की दवा न लिखी जाए, अन्यथा जिम्मेदारों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अस्पताल परिसर में वाहनों की पार्किंग की सुनियोजित व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए, ताकि मरीजों को असुविधा न हो।

🗂️ इसके उपरांत जिलाधिकारी ने जिला महिला अस्पताल पहंुचे, जहां उन्होंने एक्स-रे कक्ष, अल्ट्रासाउंड कक्ष, पैथोलॉजी कक्ष एवं सीटी स्कैन कक्ष का निरीक्षण किया। पैथोलॉजी कक्ष में उपलब्ध जांचों की जानकारी लेते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि सभी जांच रिपोर्ट समय से मरीजों को उपलब्ध कराई जाएं। सीटी स्कैन कक्ष में भारी भीड़ मिलने पर उन्होंने प्राथमिक से जानकारी ली। बताया गया कि अब तक 50 सीटी स्कैन किए जा चुके हैं, जबकि 65 मरीजों का स्कैन शेष है। भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी ने सीएमओ को निर्देश दिया कि सीटी स्कैन कक्ष में टोकन व्यवस्था तत्काल लागू की जाए और बाहर डिस्प्ले बोर्ड लगाया जाए, जिससे मरीजों को अपने नंबर की जानकारी मिलती रहे और अनावश्यक भीड़ व अव्यवस्था न हो। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप सभी अधिकारी और कर्मचारी सेवा भाव से कार्य करें।

🧑‍⚕️ अस्पताल में आने वाले गरीब और असहाय मरीजों को नि:शुल्क एवं समुचित इलाज मिलना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था करने के भी सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर विजय यादव उपस्थित रहे।

Loading

Back
Messenger