📰 बलिया थाना क्षेत्र के भुआल छपरा-नौरंगा गांव में मंगलवार तड़के हुई गोलीबारी की घटना का पुलिस ने बुदवार को खुलासा कर दिया। जांच में मामला प्रायोजित निकला। पुलिस ने घायल अशोक ठाकुर और उनके भाई रविंद्र ठाकुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
🔍 क्षेत्राधिकारी बैरिया मोहम्द फहीम कुरैशी ने बताया कि पूछताछ, मोबाइल कॉल डिटेल और अन्य जांच में सामने आया कि दोनों ने अपने ही हाथ में गोली मारकर विरोधियों को फंसाने की साजिश रची थी। दोनों ने पुलिस के सामने यह बात स्वीकार की।
🚔 घटना के बाद रविंद्र ठाकुर की तहरीर पर नारायण ठाकुर समेत पांच लोगों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज हुआ था। जांच में आरोप गलत पाए गए। भूमि विवाद को लेकर साजिश रची गई थी।
![]()

