🎬 अभिनेता और बलिया के लाल सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपने टैलेंट के बल पर बॉलीवुड में अपना खास मुकाम बना लिया है। वह आजकल अपनी आने वाली फिल्म को लेकर चर्चा में हैं जो बलिया पर होगी। यह प्रोजेक्ट उनके लिए बेहद खास बताया जा रहा है, क्योंकि यह उनके होमटाउन बलिया से जुड़ा है।
🎥 हाल ही में एक बयान में सिद्धांत ने अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर खुलकर बात रखी। उन्होंने कहा कि फिल्म की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है। मैंने बलिया की जिंदगी को करीब से देखा और जिया है। वहां के लोग, वहां की संस्कृति, संघर्ष और सपने… सबका अनुभव मैंने खुद किया है इसलिए मैं चाहता हूं कि इन अनुभवों को ईमानदारी से पर्दे पर उतारा जाए। मेरा मानना है कि जब कहानी अपने जीवन से जुड़ी हो, तो उसमें सच्चाई अपने आप आती है।
🎞️ इस फिल्म के लिए सिद्धांत मशहूर निर्देशक अभिषेक चौबे के साथ काम कर रहे हैं। सिद्धांत ने बताया कि हम दोनों मिलकर एक दमदार और खास कहानी पर काम कर रहे हैं। इस कहानी को लेकर काफी चर्चा चल रही है। टीम इसे सही समय पर दर्शकों के सामने लाने की तैयारी में है। मुझे उम्मीद है कि यह फिल्म दर्शकों को जरूर पसंद आएगी।
🎥 सिद्धांत ने अपने करियर की शुरुआत रणबीर सिंह के साथ फिल्म ‘गली बॉय’ से की थी, जिसमें उनके अभिनय को काफी सराहा गया। इस फिल्म ने उन्हें राष्ट्रीय पहचान दिलाई। इसके बाद उन्होंने गहराइयां, खो गए हम कहां और धड़क 2 जैसी फिल्मों में काम किया। इन फिल्मों के जरिए अलग-अलग तरह के किरदारों से उन्होंने साबित किया कि वे सिर्फ एक ही तरह की भूमिका तक सीमित नहीं हैं।
![]()

