Breaking News

मारपीट में घायल महिला की मौत, शव पहुंचते ही गांव में हंगामा

📰 बलिया में नगरा चंद्रवार दुगौली गांव की घटना

🕵️‍♂️ नगरा चंद्रवार दुगौली गांव में मारपीट में घायल 45 वर्षीय मोतीरानी की उपचार के दौरान मौत हो गई। रविवार शाम शव गांव पहुंचते ही आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस के काफी समझाने-बुझाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

📅 बताया जाता है कि 18 मार्च की सुबह दरवाजे पर सफाई के दौरान मोतीरानी का राजू चौहान और ललिया देवी से विवाद हो गया था। इसी दौरान उन्हें फावड़े से चोट लगी थी। प्राथमिक उपचार के बाद वह घर चली गईं, लेकिन बाद में हालत बिगड़ने पर उन्हें मौ और फिर ट्रामा सेंटर रेफर किया गया, जहां रविवार को उनकी मौत हो गई।

👮‍♂️ शव गांव पहुंचते ही ग्रामीणों ने आरोपितों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया। सूचना पर नगरा पुलिस के साथ सीओ आलोक कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।

⚖️ सीओ ने बताया कि मामले में पहले से मुकदमा दर्ज है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई बढ़ाई जाएगी।

Loading

Back
Messenger