Breaking News

एचडीएफसी बैंक के एटीएम में आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका

🚨 बलिया थाना क्षेत्र के बीबी टोला स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम में रविवार सुबह अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते एटीएम मशीन के साथ बैंक का मुख्य द्वार भी आग की चपेट में आ गया।

🔥 घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने बैंक में मौजूद फायर एक्सटिंग्विशर से आग बुझाने का प्रयास किया। साथ ही पुलिस को सूचना दी गई। डायल 112 के जरिए सूचना मिलने पर थाना प्रभारी बलिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

👮‍♂️ प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई थी। बैंक प्रबंधन को घटना की जानकारी दे दी गई है। समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा नुकसान टल गया।

Loading

Back
Messenger