क्या आपको भी बार-बार चक्कर आते है और यह लंबे समय से स्थिति बनीं हुई है, तो यह एकदम सही नहीं है। कई बार चक्कर आने की स्थिति हम गंभीरता से नहीं लेते हैं, क्योंकि यह समस्या कुछ देर में ठीक हो जाती है। बार-बार चक्कर आना या सिर घूमने के पीछे कुछ मेडिकल कंडीशंस जिम्मेदार मानी जाती है। अगर आपके साथ भी यही होता है, तो इसको हल्के में मत लें।
चक्कर आने को गंभीरता से कब लें?
हेल्थ एक्सपर्ट ने बताया है कि सिर घूमना अपने आप में कोई बीमारी नहीं है बल्कि यह कई गंभीर बीमारी या समस्या का कारण हो सकता है। यदि आपका अचानक से संतुलन बिगड़ने लगता है, अचानक से खड़े होने पर बीपी कम होने और सिर हिलाने या करवट बदलने पर अचानक चक्कर आते हैं, तो इसे गंभीरता से लिया जाना बेहद जरुरी है।
जानें इसके अन्य लक्षण
हाथ-पैर सुन्न होना
यदि सिर घूमने या चक्कर आने के साथ-साथ आपके हाथ-पांव सुन्न पड़ रहे हैं, तो इसको हल्के में न लें। यह एक प्रकार न्यूरोलॉजिकल समस्या का लक्षण हो सकता है। हालांकि, आपको अपने शरीर में नजर आ रहे अन्य लक्षणों पर भी ध्यान देना जरुरी है। अगर अचानक से कमजोरी महसूस करना, चलने या खड़े होने में दिक्कत होना।
बोलने में परेशानी
यदि चक्कर आने के साथ आपको बोलने में भी कठिनाई महसूस होने लगे, तो इसे हल्के में न लें, क्योंकि यह किसी गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है। स्थिति तब और ज्यादा चिंताजनक हो जाती है, जब इसके साथ नजर धुंधली होने लगे और दिमाग में उलझन या भ्रम जैसी स्थिति पैदा हो। ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत सतर्क हो जाएं और बिना देर किए डॉक्टर से संपर्क करें, क्योंकि समय पर इलाज बेहद जरूरी होता है।
सीने में दर्द
चक्कर आने के साथ ही सीने में दर्द, अकड़न, हार्ट रेट का बढ़ना और सांस लेने में तकलीफ हो, तो यह भी सही संकेत नहीं है। इन सभी लक्षणों से पता चलता है कि आप किसी गंभीर समस्या की चपेट में लिप्त है। इस स्थिति में प्रोफेशनल की मदद से लेने में देरी न करें। हां, अगर साथ में कोई है, तो उन्हें लेकर अस्तपताल पहुंच जाएं, यह काफी फायदेमंद रहेगा।
डॉक्टर को कब दिखाएं?
– बार-बार चक्कर आ रहे हैं या फिर लंबे समय तक सिर घूम रहा है।
– चक्कर आने की वजह से आपके रोजमर्रा के काम बाधित हो रहे हैं।
– चक्कर आने के साथ ही बुखार आना, सुनने की क्षमता का प्रभावित होना और कानों में घंटी की आवाज सुनाई देना।
चक्कर आने पर तुरंत क्या करें?
– चक्कर आने पर तुरंत अपना प्राथमिक उपचार करवाएं।
– जब चक्कर आए तो तुरंत कहीं बैठ जाएं या लेट जाएं।
– चक्कर आने पर ड्राइव न करें।
– चक्कर आने पर जितना ज्यादा हो सके, पानी जरुर पिएं।