भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब लाइफस्टाइल के चलते वजन का बढ़ना आम हो गया है, लेकिन इसको कम करना काफी मुश्किल होता है। इसके लिए महिलाएं जिम, डाइटिंग और कठिन रुटीन को फॉलो करती हैं, फिर भी वजन कम नहीं कर पाती है। आज हम आपको इस लेख में ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं, जो नेचुरल भी है, असरदार भी और इसे फॉलो करना भी बेहद आसान है।
वजन कम करने के लिए आप रोजाना मॉर्निंग में एलोवेरा, आंवला और अंबा हल्दी का बना हुआ जूस जरुर पिए। यह न केवल वेट लॉस बल्कि शरीर को अंदर से जूस करके आपको हल्का, एनर्जेटिक और ग्लोइंग भी बनाता है। आइए आपको इस जूस को बनाने के फायदे बताते हैं।
स्पेशल वेट लॉस जूस की सामग्री
-एलोवेरा जेल- 2 चम्मच
-आंवला- 1 छोटा (या 1 चम्मच आंवला जूस)
-अंबा हल्दी- 1/4 चम्मच (पाउडर या कच्ची)
-पुदीने की पत्तियां- 4-5
-पानी- 1 गिलास
स्पेशल वेट लॉस जूस कैसे लें?
– ऊपर बताई हुई सभी सामग्री को एक साथ ब्लेंड करें और फ्रेश जूस को तैयार करें।
– अब इसमें पुदीने की पत्तियां भी मिलाएं।
– रोजाना सुबह खाली पेट पिएं।
– जब आप इस जूस पी लें, कम से कम 20-30 मिनट तक कुछ भी न पिएं।
– इसको लगातर आप 2-3 हफ्तों तक सेवन करें।
इस मॉर्निंग जूस के अनगिनत फायदे
– यह शरीर को डिटॉक्स करता है, जिससे शरीर में हल्कापन फील होता है।
– पेट की चर्बी धीरे-धीरे मक्खन की तरह पिघलने लगती है।
– लिवर साफ और मजबूत बना रहता है।
– डाइजेशन बेहतर होता है।
– इस जूस के सेवन से हार्मोनल बैलेंस बेहतर होता है।