![]()
Breaking News
📰 कलेक्टरेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी मंगला…
📰 जनपद में बहुप्रतीक्षित जिला कारागार निर्माण के लिए शासन ने हरी झंडी दे दी…
📰 कलेक्टरेट सभागार में बुधवार को सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों एवं निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों का…
‘‘सॉरी मम्मी... मैं जा रही हूं। पिछले छह महीने से मैं यह सब सह रही…
महाराष्ट्र के भिवंडी में स्थानीय नगर निकाय द्वारा 2020 में ‘खतरनाक’ घोषित चार मंजिला इमारत…
तमिलनाडु के पूर्व मंत्री और द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के नेता वी. सेंथिल बालाजी के…
अमेरिका में इमिग्रेसन मामलों से जुड़े एक भारतीय मूल के वकील पर गंभीर आरोप लगने…
कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक अगस्त को तमिलनाडु जाएंगे, जहां वह पार्टी को जमीनी स्तर…
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी को लेकर…
बंबई उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को इस बात पर नाखुशी जताई कि लोग भारत में…
खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए नमक इस्तेमाल करें। इसके साथ ही ये नमक हमारे बॉडी के लिए भी जरुरी है। जिससे हमारे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस होना चाहिए। पुराने समय में नमक का इस्तेमाल कई तरह दवाओं के तौर पर किया जाता था। नमक लेना हमारे हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक नमक से जुड़े ऐसे ही कुछ नुस्खों को शेयर किया है। इसकी मदद से सेहत से जुड़ी कुछ समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
बुखार की गर्मी उतारने में मदद करता है
जब बुखार होता है और सिर पर पट्टी करनी होती है। इसके लिए पानी में नमक मिलाकर सिर पर पट्टियां जरुर रखी जाती है। ऐसा करने से बुखार का टेंपरेचर डाउन हो जाता है और गर्मी निकल जाती है।
रात को नींद न आए
अगर रात को नींद नहीं आती है, तो नमक को किसी कपड़े में बांधकर पोटली बना लें और उसे गर्दन के पीछे सिर के नीचे वाले हिस्से पर बीचोबीच रखकर दबाने से स्ट्रेस कम होता है और माइंड शांत होता है, जिससे नींद भी जल्दी आ जाती है।
खांसी आने पर नमक की सेंक
अगर आप खांसी की समस्या से परेशान हैं, तो नमक को कपड़े में बांधकर पोटली बना लें। फिर इस पोटली को सीने और गले पर रखकर नमक की सेंक लें। ऐसा करने से खांसी में आराम मिलता है।
पैरों में दर्द के लिए
थकान के कारण आपके पैरों में दर्द होता है, तो गुनगुने पानी में नमक डालकर उसे पैरों को भिगोने से दर्द आराम मिलता है।
बंद नाक में आराम
बदलते मौसम में आप जुकाम से परेशान हैं और सांस लेने में आपको समस्या आ रही है। अगर म्यूकस भरा हुआ है और बाहर नहीं निकाल पर रहे हैं तो नाक में दो बूंद साल्ट वाटर डालकर देखें। यदि आपको नाक में कंजेशन महसूस हो रही है, तो साफ पानी में कुछ चुटकी नमक डालकर साल्ट वाटर तैयार करें और इसे नाक में बूंद डाल दें।
गले में खराश
अगर आपको गले में खराश हो रही है, तो आप गुनगुने पानी में नमक डालकर गरारे करने से राहत मिलती है। यह उपाय गले में हो रही समस्या के लिए बड़े काम का होता है।
