हमारी बॉडी के सभी अंग बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में आमतौर पर हार्ट, किडनी, लिवर और लंग्स जैसे अंगों को माना जाता है। लेकिन हर किसी को नहीं पता कि आंत भी हमारी बॉडी का सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। आंत का ध्यान रखना भी जरुरी है वरना इससे स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं होने का खतरा बना रहता है। इस लेख में हम बताने जा रहे हैं कि आंतों से जुड़ी किसी भी बीमारी का समय रहते ध्यान जरुर करना चाहिए।
पेट साफ होने की आदत बदल जाना
अक्सर आंतों से जुड़ी समस्याएं होती हैं तो सबसे पहले आपको पेट साफ होने से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। अगर आपका पेट ठीक से साफ नहीं हो पा रहा है, तो यह भी हो सकता है कि आंत से जुड़ी आपको किसी प्रकार की बीमारी होने लगती है। लेकिन, ऐसा जरुरी नहीं है और इसकी पुष्टि करने के लिए आप डॉक्टर को दिखा सकते हैं।
पेट फूलने की आदत
आंत की ठीक से काम न करने का असर आपकी पाचन क्रिया पर पड़ता है। अगर आपकी पाचन क्रिया ठीक से काम नहीं कर रही है, तो इसके कारण पेट फूलने जैसी समस्याएं होती है। बार-बार आपका पेट फूलता की समस्या होने लगती है, तो एक बार डॉक्टर से जांच करा लेना चाहिए।
कब्ज की शिकायत होना
बार-बार कब्ज होने का संकेत हमारी खराब पाचन क्रिया की ओर ही जाता है। आप यह जरुर जान लें कि कई बार शरीर के अंदर किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकती है। इसे इग्नोर करना ठीक नहीं है। हालांकि, यह जरुरी नहीं है कि कब्ज आंत की बीमारी का ही संकेत हो लेकिन इसकी पुष्टि एक बार डॉक्टर की मदद से जरुर करा लें।
भूख न लगना
अगर आपको भूख नहीं लगती तो आपकी खराब आंतों के स्वास्थ्य का संकेत हो सकता है। जब आंते ठीक से काम नहीं कर पाती हैं तो उसके कारण भूख नहीं लगती, लेकिन इस लक्षण से आंत की बीमारी का अंदाजा नहीं लगा पाते हैं।