📰 बलिया। जनपद में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। विकास भवन में सीडीओ ओजस्वी राज ने ध्वजारोहण किया। तमाम अधिकारी और कर्मचारी ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल हुए।
🎉 विकास भवन परिसर में हुए कार्यक्रम के दौरान एक नई सेल्फी प्वाइंट का भी उद्घाटन किया गया। यह सेल्फी प्वाइंट विकास भवन की सुंदरता और आकर्षण में उल्लेखनीय वृद्धि करेगा तथा आने वाले समय में जनपद का एक प्रमुख आकर्षण केंद्र बनेगा।
🌟 मंत्री दयाशंकर सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने संयुक्त रूप से सेल्फी प्वाइंट का उद्घाटन किया। दरअसल, विकास भवन का व्यापक कायाकल्प किया गया है। इसके अंतर्गत नए प्रवेश द्वार, ध्वजारोहण स्थल तथा मुख्य द्वारों का नवनीकरण किया गया है, जिससे परिसर का स्वरूप आकर्षक एवं आकर्षक हो गया है।
🏛️ मंत्री ने कहा कि इस प्रकार के नवाचारपूर्ण कार्य आने वाले वर्षों तक लोगों की स्मृतियों में बने रहेंगे और विकास भवन को एक नई पहचान देंगे। मुख्य विकास अधिकारी ने यह भी बताया कि विकास के अगले चरण में विकास भवन परिसर में एक नया कैफे खोला जाएगा, जिसमें स्थानीय बलिया की पारंपरिक व्यंजन शैली परोसी जाएगी। यह कैफे स्वयं सहायता समूहों (SHGs) द्वारा संचालित किया जाएगा, जिससे स्थानीय महिलाओं को रोजगार एवं आत्मनिर्भरता के अवसर प्राप्त होंगे।
📜 यह पहल न केवल सौंंदर्यीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि जनसहभागिता, स्थानी संसकृति और आजीविका सृजन को भी प्रोत्साहित करेगी।
🎖️ नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर माल्देपुर में इसे मना 77वां गणतंत्र दिवस बलिया। विद्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया और “जय हिंद” तथा “भारत माता की जय” के उद्घोष से वातावारण गूंज उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण से हुआ। इसके पश्चात भारत माता की आरती एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंध समिति के माननीय अध्यक्ष राम कुमार तिवारी रहे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में टाउन इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य एवं विद्यालय प्रबंध समिति के पूर्व अध्यक्ष आदरणीय डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति रही।
🎓 मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान के लागू होने के साथ ही भारत एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष एवं लोकतांत्रिक गणराज्य बना। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि संविधान में निहित अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति हमारी आस्था का प्रतीक है। इस दिन कर्तव्यों पर आयोजित परेड, सैन्य शक्ति का प्रदर्शन एवं सांस्कृतिक झांकियां देश की एकता, अखंडता और विविधता को प्रदर्शित करती हैं।
📚 सवरुबाधं तेलिया टोला उदयपुरा में बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा
🇮🇳 गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्राम सभा सवरुबाधं तेलिया टोला उदयपुरा में सैकड़ों बच्चों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। मदर टेरेसा बाल शिक्षा समिति के प्रबंधक सोश्ल वर्कर वरिष्ष्ठ कांग्रेस नेता जाकिर हुसैन के द्वारा हर साल जगह-जगह गांव में यह कार्यक्रम आयोजित कराए जाते हैं। तिरंगा यात्रा के बाद बच्चों को जलपान भी कराया गया।
![]()

