Breaking News

अनुराग ठाकुर सर्वसम्मति से हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के अध्यक्ष चुने गए

पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर रविवार को सर्वसम्मति से हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के अध्यक्ष चुने गए।
उन्हें यहां संघ की वार्षिक आम बैठक में अध्यक्ष चुना गया।

संघ के निवर्तमान अध्यक्ष वीरेंद्र कंवर को सर्वसम्मति से मुख्य संरक्षक चुना गया।
चौपाल विधायक बलबीर वर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए जबकि राजेश भंडारी महासचिव बने।
अमिताभ शर्मा कोषाध्यक्ष नियुक्त किए गए।
ईश्वर रोहल, उषा बारोवालिया और नरेंद्र अत्री उपाध्यक्ष चुने गए जबकि राज कुमार निट्टू, डॉ राहुल पठानिया और रमेश चौहान संयुक्त सचिव बनाए गए।

Loading

Back
Messenger