![]()
Breaking News
? कलेक्टरेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी मंगला…
? जनपद में बहुप्रतीक्षित जिला कारागार निर्माण के लिए शासन ने हरी झंडी दे दी…
? कलेक्टरेट सभागार में बुधवार को सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों एवं निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों का…
पाकिस्तान, तुर्किये, कतर और इंडोनेशिया ने रक्षा सहयोग बढ़ाने और अपनी रक्षा क्षमताओं को मजबूत…
भारत में होने वाली पहली कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप 2026 से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई…
केरल की टीम ने रणजी ट्रॉफी में ओडिशा के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए पारी…
शीर्ष वरीयता प्राप्त दक्षिणेश्वर सुरेश, युवा अर्णव पापरकर और सिद्धार्थ रावत सहित कई भारतीय खिलाड़ियों…
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए 'इंडिया' गठबंधन में सीट-बंटवारे की प्रारंभिक बातचीत शुरू…
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 179 रन…
बायर्न म्यूनिख से 2028 तक कॉन्ट्रैक्ट में रह रहे लेनार्ट कार्ल ने रविवार को बर्गसिन कस्बे में फैंस से मुलाकात के दौरान खुलकर स्वीकार किया कि उनका सपना एक दिन रियल मैड्रिड के लिए खेलने का है।
मौजूद जानकारी के अनुसार, यह मुलाकात पूरी तरह अनौपचारिक थी, जहां माइक्रोफोन हाथ में लिए कार्ल समर्थकों के सवालों का जवाब दे रहे थे हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या बायर्न के अलावा किसी और क्लब में खेलने का सपना है, तो उन्होंने पहले हल्के अंदाज में कहा कि यह बात यहीं रहनी चाहिए। इसके बाद उन्होंने कहा कि बायर्न एक बहुत बड़ा क्लब है और यहां खेलना अपने आप में सपना है, लेकिन एक दिन रियल मैड्रिड के लिए खेलना उनका सबसे बड़ा सपना है और वही उनका ड्रीम क्लब है।
गौरतलब है कि यह बयान गोपनीय नहीं रह सका और तेजी से मीडिया तक पहुंच गया हैं। इस बयान ने इसलिए भी ज्यादा ध्यान खींचा क्योंकि रियल मैड्रिड के प्रति कार्ल का आकर्षण नया नहीं है। पत्रकार सेबास्टियन लिसगांग, जो कार्ल के परिवार के करीबी माने जाते हैं, के अनुसार लेनार्ट कार्ल महज 10 साल की उम्र में रियल मैड्रिड के यूथ ट्रायल सिस्टम का हिस्सा रह चुके हैं।
बताया गया कि वर्ष 2018 में जर्मनी के क्षेत्रीय ट्रेनिंग कैंप से आगे बढ़ते हुए कार्ल को मैमिंगेन में आयोजित अगले चरण में बुलाया गया था, जहां बेहतर प्रदर्शन के बाद उन्हें मैड्रिड जाकर सैंटियागो बर्नाबेउ देखने और ट्रायल देने का मौका मिला था हैं। हालांकि उस समय करार संभव नहीं हो सका, लेकिन उस अनुभव ने कार्ल पर गहरी छाप छोड़ी है।
फिलहाल स्थिति यह है कि लेनार्ट कार्ल पूरी तरह बायर्न म्यूनिख का हिस्सा हैं और क्लब उन्हें भविष्य की अहम कड़ी मानता है। उनके अनुबंध की अवधि अभी कई साल शेष है और न ही बायर्न की ओर से किसी ट्रांसफर की इच्छा दिखी है और न ही रियल मैड्रिड की तरफ से कोई औपचारिक पसंद सामने आई है।
