![]()
Breaking News
📰 कलेक्टरेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी मंगला…
📰 जनपद में बहुप्रतीक्षित जिला कारागार निर्माण के लिए शासन ने हरी झंडी दे दी…
📰 कलेक्टरेट सभागार में बुधवार को सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों एवं निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों का…
‘‘सॉरी मम्मी... मैं जा रही हूं। पिछले छह महीने से मैं यह सब सह रही…
महाराष्ट्र के भिवंडी में स्थानीय नगर निकाय द्वारा 2020 में ‘खतरनाक’ घोषित चार मंजिला इमारत…
तमिलनाडु के पूर्व मंत्री और द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के नेता वी. सेंथिल बालाजी के…
अमेरिका में इमिग्रेसन मामलों से जुड़े एक भारतीय मूल के वकील पर गंभीर आरोप लगने…
कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक अगस्त को तमिलनाडु जाएंगे, जहां वह पार्टी को जमीनी स्तर…
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी को लेकर…
बंबई उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को इस बात पर नाखुशी जताई कि लोग भारत में…
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर डेल स्टेन ने हैरतअंगेज भविष्यवाणी कर डाली है। दरअसल, उन्होंने वह तारीख बता दी है जिस दिन आईपीएल 2025 में पहली बार 300 रन का आंकड़ा पार होगा। बता दें कि, आईपीएल 2025 के दूसरे ही मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 286 रन बना डाले थे। अभी तक कई टीम आईपीएल में 250 से ज्यादा रन बना चुकी हैं। लेकिन 300 का आंकड़ा किसी ने पार नहीं किाय है। अब डेल स्टेन का कहना है कि 17 अप्रैल को आईपीएल में पहली बार एक पार में 300 रन बनेंगे।
डेल स्टेन ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से बताया कि, मेरी एक छोटी सी भविष्यवाणी है। 17 अप्रैल को आईपीएल इतिहास में पहली बार 300 रन बनेंगे। कौन जानता है क्या पता जब ये हो रहा होगा तब मैं भी ये मैच देखने के लिए वहां मौजूद रहूं। डेल स्टेन जाहिर तौर पर सनराइजर्स हैदराबाद की सीजन में आक्रामक शुरुआत से प्रभावित हुए हैं। स्टेन जो खुद 2013-2015 तक हैदराबाद के लिए खेल चुके हैं।
स्टेन ने खास तौर से 17 तारीख को इस रिकॉर्ड के लिए चुना है। उस दिन आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस का मैच खेला जाएगा। ये भिड़ंत मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगी। बता दें कि, जब हैदराबाद और मुंबई पिछले सीजन आमने-सामने आए थे, तब मुंबई ने 277 रन बना डाले थे। जिसके जवाब में मुंबई ने भी 246 रन बनाए थे लेकिन 31 रन से मैच गंवा बैठी थी।
