Breaking News

Rj Mahavash संग चहल की तस्वीरों के वायरल होने के बाद धनश्री ने शेयर किया ये पोस्ट, जानें क्या लिखा?

धनश्री और युजवेंद्र चहल कुछ दिनों से अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। दोनों की अलग होने की खबरें मीडिया में खूब छाई रही हैं। दोनों शादी के पांच साल बाद अलग हो गए हैं। तलाक की खबरों के बाद धनश्री को लोगों ने काफी ट्रोल किया कि उन्होंने गेम और फेम पाने  के लिए केवल युजवेंद्र का इस्तेमाल किया। हालांकि, धनश्री और चहल की तरफ से इन सभी खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया गया। अब जैसे ही युजवेंद्र चहल की तस्वीरें आरजे महवश के साथ वायरल होने लगी हैं तो इस बीच धनश्री ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया।

 दरअसल, रविवार को दुबई में भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें इंडिया ने जीत दर्ज की। इसी बीच जहां जीत का जश्न मन रहा था वहीं, युजवेंद्र चहल को आरजे महवश के साथ स्पॉट किया गया। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इनकी तस्वीर सामने आने के बाद लोगों  के बीच खलबली मच गई। लोग आरजे को युजवेंद्र की रूमर्ड गर्लफ्रेंड बताने लगे। अब इस बीच धनश्री ने भी मौका नहीं दिया। उन्होंने क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है। 

धनश्री ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अंग्रेजी में लिखे एक कोटेशन को शेयर किया है। इसमें लिखा है कि, औरतों को ब्लेम करना हमेशा से एक फैशन रहा है। अब धनश्री की पोस्ट और युजवेंद्र की वायरल फोटो  को साथ में जोड़ा जा रहा है। लोगों का मानना है कि धनश्री ने युजवेंद्र पर निशाना साधा है और अपने बिगड़े रिश्ते के लिए इशारों-इशारों में क्रिकेटर को जिम्मेदार ठहराया है। लोगों का मानना है कि धनश्री ने अपनी इस पोस्ट से साफ  किया है कि सारी गलती  उनकी नहीं है।  

Loading

Back
Messenger