Breaking News

Dhruv Jurel के नाबाद 99 रन से India A ने पहले दिन बनाए 291/7

कप्तान ध्रुव जुरेल के नाबाद 99 रन और देवदत्त पडिक्कल के 80 रन की मदद से भारत ए ने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ चार दिवसीय मैच के पहले दिन शनिवार को सात विकेट पर 291 रन बनाये। जुरेल 155 गेंद में 99 रन बनाकर और आकाश दीप 25 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों अभी तक आठवें विकेट की साझेदारी में 69 रन जोड़ चुके हैं।

लंच के समय भारत ए का स्कोर एक विकेट पर 87 रन था। यशस्वी जायसवाल को पहले ओवर की चौथी गेंद पर तेज गेंदबाज फ्रेजर शीट ने पगबाधा आउट किया। लंच के बाद पहले ओवर में साइ सुदर्शन (41) आउट हो गए जिन्हें तेज गेंदबाज जेरोड मैकी ने विकेट के पीछे मिचेल हे के हाथों लपकवाया।

पडिक्कल ने दूसरा छोर संभालकर 101 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। भारत का स्कोर एक समय दो विकेट पर 131 रन था लेकिन न्यूजीलैंड ने सात रन के भीतर तीन विकेट चटकाये। यश राठौड़ (13) पहले आउट हुए और उनके बाद पडिक्कल का विकेट गिरा।

रविचंद्रन स्मरण को शीट ने पगबाधा आउट किया। वॉशिंगटन सुंदर को भी शीट ने ही पवेलियन भेजा। जुरेल और मानव सुतार (22) ने सातवें विकेट के लिये 62 रन की साझेदारी की।

जुरेल ने 93 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया।

Loading

Back
Messenger