Breaking News

Gael Monfils ने 40वें जन्मदिन पर रचा इतिहास, US Open के दूसरे दौर में पहुंचे

न्यूयॉर्क, दो सितंबर (एपी) गेल मोनफिल्स ने पहला सेट गंवाने के बाद जोरदार वापसी करके यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल के दूसरे दौर में जगह बनाई और इस तरह से अपने 40वें जन्मदिन को यादगार बना दिया। मोनफिल्स ने एडोल्फो डेनियल वैलेजो को 2-6, 6-1, 6-2, 6-0 से हराया। वह वर्ष के अंतिम ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में मैच जीतने वाले सबसे उम्रदराज पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं।

उनसे पहले जिमी कॉनर्स ने यह उपलब्धि हासिल की थी। उन्होंने दो सितंबर 1992 को 40 वर्ष की आयु में जैमे ओन्सिन्स को हराया था। मोनफिल्स ने लुई आर्मस्ट्रांग स्टेडियम में मौजूद प्रशंसकों से कहा, ‘‘यह वाकई बहुत खास था।

अपने 40वें जन्मदिन पर खेलना खास है। आप लोगों ने इसे अविश्वसनीय बना दिया।’’
मोनफिल्स इस साल के बाद संन्यास लेने की योजना बना रहे हैं और इस टूर्नामेंट को यादगार बनाना चाहते हैं, जहां वे 2016 में सेमीफाइनल तक पहुंचे थे। उन्होंने अपनी पत्नी एलिना स्वितोलिना के साथ जोड़ी बनाकर इस प्रतियोगिता की शुरुआत की और पहली बार एक साथ खेलते हुए मिश्रित युगल के सेमीफाइनल तक पहुंचे।

Loading

Back
Messenger