Breaking News

चहल ने मेरे साथ.., Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया ये आरोप!

भारतीय क्रिकेट के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल आईपीएल 2026 के बीच एक नए विवाद में फंस गए हैं। दरअसल, गंदी बात फेम एक्ट्रेस तानिया चटर्जी ने सरेआम अपना इंस्टाग्राम डीएम दिखाकर चहल पर क्यूट कमेंट करने पर आरोप लगाया है। धनश्री वर्मा से तलाक के बाद एक्ट्रेस के इस खुलासे ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। जहां फैंस अब चहल के कैरेक्टर पर गंभीर सवाल उठा रहे हैं। 
तानिया ने सरेआम अपना मोबाइल कैमरे के सामने रखकर चहल के साथ हुई निजी बातचीत का खुलासा किया है। जिसके बाद क्रिकेटर को सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक्ट्रेस तानिया चटर्जी पैपराजी के सामने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट दिखाती नजर आ रही हैं। 
तानिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि चहल ने उन्हें सीधा मैसेज किया और उनकी एक फोटो पर क्यूट कमेंट किया। वीडियो में तानिया मुस्कुराते हुए अपना फोन दिखा रही हैं। जब फोटोग्राफर्स ने उनसे पूछा कि क्या उन्होंने जवाब दिया तो तानिया ने कहा कि यार, मैंने मैसेज बहुत देर से देखा। उन्होंने ये भी कहा कि क्यूट बोलना एक सामान्य बात है और उन्हें कई लोग ऐसा कहते हैं। 

हालांकि, इसके बाद चहल फैंस के निशाने पर आ गए हैं। कई यूजर्स उन्हें घटिया और बेशर्म कह रहे हैं तो कई ने उन्हें इस तरह के व्यवहार से बचने की सलाह दी है।

Loading

Back
Messenger