![]()
Breaking News
📰 कलेक्टरेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी मंगला…
📰 जनपद में बहुप्रतीक्षित जिला कारागार निर्माण के लिए शासन ने हरी झंडी दे दी…
📰 कलेक्टरेट सभागार में बुधवार को सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों एवं निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों का…
भारत के टी20 विश्व कप विजेता सूर्यकुमार यादव ने पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय कप्तानी से हटाए…
जब आसमान से मौत बरस रही थी और इमारतें मलबे में तब्दील हो रही थी…
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक बैठक में इजराइल ने ऐसा तहलका मचा दिया जैसा…
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लगातार दो आईपीएल खिताब दिलाने के बावजूद, रजत पाटीदार को आयरलैंड…
भारतीय महिला हॉकी टीम ने शनिवार को यहां कोरिया के खिलाफ तीसरे स्थान के मैच…
( चीन में भारतीय राजदूत विक्रम दुरईस्वामी ने कहा है कि दो सहस्राब्दियों से अधिक…
न्यू चंडीगढ़ में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच के पहले दिन…
इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच में भारत ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। इसके बाद 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत ने 2-2 से ड्रॉ कराई। आखिरी दिन मेजबानों को जीत के लिए 35 रनों की दरकार थी। वहीं भारत जीत से महज 4 विकेट दूर था। मोहम्मद सिराज की कातिलाना गेंदबाजी के आगे इंग्लैंड नहीं टिक पाया और टीम इंडिया ने 6 रनों से ये मैच जीत गया। भारत को इस जीत से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में फायदा हुआ। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर टीम इंडया ये मैच हार जीता है तो उन्हें WTC पॉइंट्स टेबल में दोहरा झटका लग सकता है।
दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार टीम इंडिया अगर ये मैच हारती तो उन पर स्लो ओवल रेट के चलते 4 पॉइंट्स का फाइनल भी लग सकता था।
सूत्र ने कहा कि जब भारतीय टीम ओवल में पांचवें दिन की सुबह जाती की रणनीति बना रही थी तब मैच रेफरी जेफ क्रो ने संदेश भिजवाया कि भारतीय टीम निर्धारित समय से 6 ओवर पीछे है। अगर ये ओवर रेट नहीं सुधरा तो आपके चार अंक कटेंगे। या तो आपको इंग्लैंड को ऑलआउट करना होगा। यदि भारतीय टीम इंग्लैंड को ऑलआउट नहीं कर पाई, तो भारत के चार डब्ल्यूटीसी अंक कट जाएंगे।
इस चेतावनी के बाद ड्रेसिंग रूम में कप्तान शुभमन गिल, मुख्य कोच गौतम गंभीर और सहायक कोच सितांशु कोटक सहित कुछ लोगों के बीच एक अहम रणनीतिक बैठक हुई। इस बैठक में एक सदस्य ने कहा कि प्रसिद्ध कृष्णा की चार गेंद होने के बाद ओवर रेट को सुधारने के लिए दोनों छोर से स्पिनरों रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर को लगा देते हैं। इस रणनीति से भारत ओवर रेट सुधार सकता था लेकिन इंग्लिश बल्लेबाज जेमी स्मिथ और जेमी ओवरटन तेज गेंदबाजों की अनुपस्थिति में तेजी से रन बनाकर मैच पलट देते।
