ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट में पूरे समय दबाव में रहने वाली भारतीय क्रिकेट टीम मंगलवार को एक चौका लगता ही जश्न में डूब गए। एक चौका, जिसे देखकर विराट कोहली और गौतम गंभीर उछल पड़े। विराट उछले और तुरंत पटलकर पास बैठे कोच गौतम गंभीर से हाईफाई किया। गंभीर पिछले 10-15 दिन में शायद पहली बार इतना मुस्कुराए। गंभीर के पीछे बैठे कप्तान रोहित शर्मा अपनी चौड़ी मुस्कान को चाहकर भी ना छिपा सके। क्या आप जानते हैं कि आखिर ये मौका किसने लगाया और मैच में इसकी कीमत क्या थी।
भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले ही दिन से दबाव में है। पहले दिन भारत को एक भी विकेट नहीं मिला। दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड और स्टीव स्मिथ ने शतक बनाए। तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने 445 का स्कोर बनाया और भारत के 4 विकेट 51 रन पर झटक लिए। तीसरे दिन की शुरुआत से भारत पर हार का खतरा मंडरा रहा है। चौथे दिन तो सूरत ये थी कि फॉलोऑन की शर्मिंदगी से कैसे बचा जाए। फॉलोऑन बचाने के लिए 246 रन चाहिए थे और भारत 213 रन पर 9 विकेट गंवा चुका था।
फॉलोऑन खेलने का मतलब होता कि भारत पहली पारी के तुरंत बाद दूसरी पारी में बैटिंग शुरू कर देता। अगर ऐसा होता तो भारत के हारने की आशंका बहुत ज्यादा हो जाती। जाहिर है टीम इंडिया से लेकर फैंस तक चाह रहे थे कि फॉलोऑन बच जाए। लेकिन बचे कैसे, टीम के टॉप-9 बैटर आउट होकर पवेलियन में बैठे थे। अब सारी निगाहें जसप्रीत बुमराह और आकाश दीप की आखिरी जोड़ी पर टिकी थीं।
भारत ने फॉलोऑन बचा लिया और इसमें यूं तो बड़ी भूमिका केएल राहुल और रविंद्र जडेजा की रही, लेकिन ये दोनों भी टीम को मझधार में छोड़कर लौट चुके थे। ये भी नहीं कह सकते कि नाव किनारे आई गई थी। 39 रन बाकी रहने का मतलब ये था कि नाव अभी बीच दरिया में ही थी, जिसे पार लगाने का जिम्मा 10वें और 11वें नंबर के बैटर आ पड़ा था। आकाशदीप और जसप्रीत बुमराह ने ये जिम्मेदारी बखूबी संभाली। 75वें ओवर की शुरुआत हुई तो टीम का स्कोर 242 रन था, अब सिर्फ एक चौका चाहिए था।
पैट कमिंस के हाथों में गेंद थी, कमिंस ने आकाश दीप को सीने की ऊंचाई पर गेंद की, जिस पर भारतीय बैटर ने शानदार कट लगाया। गेंद और बैट के संपर्क के साथ ही ये तय हो गया था कि ये बाउंड्री के पार जाए बिना नहीं मानेगा। गली में खड़े फील्डर ने छलांग लगाकर गेंद को रोकने की औपचारिक कोशिश की। फील्डर नाकाम रहा और गेंद के बाउंड्री पार जाने से पहले ही विराट कोहली ड्रेसिंग रूप में छलांग लगा चुके थे।
The moment India avoided follow on !!#AuSvINDiA
Akashdeep and Jasprit Bumrah Heroics at the Gabba 🔥#INDvsAUS #GabbaTestpic.twitter.com/o6tmsSv6st
— Indian Cricket Team (@incricketteam) December 17, 2024
![]()

