न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई में जारी तीसरे और आखिरी टेस्ट में भारतीय बल्लेबाज ऋषभ पंत ने कमाल कर दिया है। वह कीवी टीम के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी जड़ने वाले भारतीय तो बने ही, साथ ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में वो कारनामा कर दिखाया जो आज तक कोई नहीं कर पाया। पंत उस समय बल्लेबाजी करने आए जब टीम मुश्किल में फंसी हुई थी। उस समय आकर भारत के संकट मोचक बने पंत ने अपना 13वां टेस्ट फिफ्टी जड़ा।
पंत का ये टेस्ट क्रिकेट में 13वां अर्धशतक है, उन्होंने 50 रन का आंकड़ा 36 गेंदों में पार किया। ये किसी भी भारतीय द्वारा न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक है। पंत के अलावा इस लिस्ट में यशस्वी जायसवाल, हरभजन सिंह और सरफराज खान का भी नाम शामिल है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले भारतीय खिलाड़ी
ऋषभ पंत- 36
यशस्वी जायसवाल-41
हरभजन सिंह-42
सरफराज खान- 42
बता दें कि, टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड भी ऋषभ पंत के नाम है। इस भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने श्रीलंका के खिलाफ 2022 में 28 गेंदों पर ये कारनामा किया था।