Breaking News

IND vs NZ Final: चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल से पहले न्यूजीलैंड को झटका, मुकाबले से बाहर हो सकता है ये खिलाड़ी

न्यूजीलैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में एंट्री कर ली है। अब रविवार, 9 मार्च को उसका सामना भारत से होगा। न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराया, लेकिन मैट हैनरी चोटिल हो गए हैं। उनके भारत के खिलाफ फाइनल में खेलने को लेकर अभी संदेह की स्थिति बनी हुई है। 
न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच लाहौर में बुधवार को सेमीफाइनल खेला गया। जहां 29वें मुकाबले में हेनरी को चोट लगी गई। वे दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी हेनरिक क्लासेन का कैच लेने की कोशिश में लॉन्ग ऑन की तरफ से दौड़े। हेनरी ने कैच तो ले लिया, लेकिन वो चोटिल भी हो गए। उनके दाहिने कंधे में चोट लगी है। हेनरी इस कारण से मैदान से बाहर भी चले गए। 
मैट हेनरी टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगे या नहीं, इसको लेकर अभी तक आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। मैट हेनरी ने सेमीफाइनल में 7 ओवर फेंके थे। उन्होंने इस दौरान 43 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। हेनरी सेमीफाइनल में मैदान से बाहर जाने के बाद लौटकर भी आए। उन्होंने वापसी के बाद दो ओवर फेंके थे, उनकी मौजूदा स्थिति को लेकर अभी अपडेट नहीं है।

Loading

Back
Messenger