🚨 रसड़ा में पुराने विवाद को लेकर हवाई फायरिंग, दंपति हिरासत में
📍 रसड़ा, बलिया
🏫 रसड़ा क्षेत्र के कोटवारी इंटर कालेज के समीप दो पड़ोसियों के पुराने विवाद में बातों ही बातों में युवक ने हवाई फायरिंग कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को हिरासत में ले लिया।
⚔️ कोटवारी निवासी नूरी खातून पुत्री जलील शाह एवं रोशन पुत्र विजय राम के बीच जमीन विवाद काफी दिनों से चला आ रहा था। इनके बीच मुकदमा भी चल रहा है। दो दिन पूर्व रोशन की मोटरसाइकिल का एक चक्का रात में गायब हो गया। तभी से इन दोनों के बीच विवाद पुनः बढ़ गया था।
🔫 बातों ही बातों में रोशन ने कट्टे से हवाई फायर कर दिया। नूरी खातून ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया कि मेरे पड़ोसी रोशन पुत्र विजय एवं रोशन की पत्नी नीलम मेरे दरवाजे पर आकर पुराने मुकदमे में सुलह कराने को लेकर दबाव बनाते हुए गाली गलौज करने लगे।
👮 तहरीर पर पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर पति पत्नी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने कहा कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
![]()

