Breaking News

Pakistan के खिलाफ बदलेगी Team India की ओपनिंग? Abhishek Sharma पर फैसला कल, Sanju Samson तैयार।

पाकिस्तान के खिलाफ भारत के मैच में अभिषेक शर्मा का हिस्सा लेना उनके पेट के संक्रमण से उबरने पर निर्भर करता है लेकिन यह विस्फोटक सलामी बल्लेबाज शुक्रवार को टीम के साथ यहां पहुंच गया जिससे रविवार को प्रेमदासा में उनकी वापसी की उम्मीद बढ़ गई है।
नयी दिल्ली में एक निजी अस्पताल से छुट्टी मिलने के बावजूद अभिषेक बृहस्पतिवार को नामीबिया के खिलाफ भारत के मैच में नहीं खेल पाए थे।

भारत शनिवार को शाम को यहां नेट सत्र में हिस्सा लेगा और आखिरी फैसला लेने से पहले अभिषेक की फिटनेस पर करीब से नजर रखी जाएगी।
इस बीच अभिषेक के माता-पिता भी पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले कोलंबो पहुंच गए। उनके माता-पिता एशिया कप के दौरान दुबई में भी मौजूद थे।

अगर अभिषेक अब भी उपलब्ध नहीं रहते हैं तो भारत या तो संजू सैमसन के साथ या फिट हो चुके वाशिंगटन सुंदर को ईशान किशन के साथ शीर्ष पर खिला सकता है।

Loading

Back
Messenger