आईपीएल 2025 के 9वें मैच में गुजरात टाइंटस का सामना मुंबई इंडियंस से हो रहा। दोनों टीमों को अपनी पहली जीत की तलाश है। वहीं गुजरात के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। वहीं मुंबई को पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स से हार झेलनी पड़ी थी। जबकि गुजरात को पंजाब किंग्स ने हराया था। फिलहाल अंक तालिका में मुंबई इंडियंस की टीम 8वें स्थान पर तो गुजरात 9वें स्थान पर हैं।
वहीं मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या की इस मैच से वापसी हो रही है। इससे पहले मुकाबले में वह बैन के चलते मुकाबले से बाहर थे, उनकी जगह सूर्यकुमार यादव ने टीम की कमान संभाली थी।
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11
शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, शेरफेन रदरफोर्ड, राशिद खान, साई किशोर, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।