“`html
बलिया में पुलिस की कार्रवाई
🚓 बलिया पुलिस ने 24 घंटे के अंदर रसड़ा के संवरा देशी शराब की दुकान के समीप हुई हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस एवं एसओजी टीम ने नवापुरा-महतवार मार्ग के समीप रविवार की भोर में हुई मुठभेड़ में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया वहीं दो को दौड़ाकर दबोच लिया।
👮♂️ दोनों घायल आरोपियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां इलाज के दौरान हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस मुठभेड़ में हत्यारोपी सुन्दरम सिंह उर्फ सत्या सिंह (21 वर्ष) के बाएं पैर तथा राज सिंह उर्फ राजजा सिंह (24 वर्ष) निवासी गड़वार थाना रसड़ा के दाहिने पैर में गोली लगी। वहीं मौके से भाग रहे बदमाश अनुज सिंह (19 वर्ष) निवासी बड़ी पक्कवल थाना सराय लखंसी जनपद मऊ तथा अजय खरवार (18 वर्ष) निवासी चकिया थाना रानीपुर जनपद मऊ को पुलिस ने पीछा कर पकड़ा।
🔍 पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से अवैध असलहे, कारतूस, दो मोटरसाइकिल व हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है। पूछताछ में घायल बदमाश सुन्दरम सिंह उर्फ सत्या एवं राज सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने एक अन्य साथी उमाकांत पांडेय के साथ मिलकर 14 फरवरी 2026 को संवरा शराब ठेके के पास सत्या प्रकाश राम (30 वर्ष) पुत्र स्व. जवाहिर राम की चाकू मारकर हत्या की थी।
⚖️ इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ल ने बताया कि रसड़ा पुलिस व एसओजी टीम ने नवापुरा-महतवार मार्ग के पास रविवार की भोर में तीन बजे मिंट पर वाहन चेकिंग के दौरान दो बाइक पर सवार संदिग्ध व्यक्तियों को रुकने के इशारा पर बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। मुठभेड़ में आत्मरक्षाार्थ जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई जो दो बदमाशों के पैर में जा लगी।
📰 जिनमें सुन्दरम के बाएं और राज सिंह के दाहिने पैर में लगी है। जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इसके अलावा अन्य दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से असलहा, कारतूस, दो मोटर साइकिल एवं हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया। इस मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
🚨 शनिवर की सायं संवरा देशी शराब की दुकान के समीप बदमाशों ने गुरगुजपुर निवासी सत्यप्रकाश को चाकू से हमला कर घायल कर दिया था। जिसपर आक्रोशित ग्रामीणों ने बलिया लखनऊ राजधानी मार्ग स्थित संवरा पर सड़क जाम कर दिया।
🚔 पुलिस टीम नामजद युवकों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश जारी थी।
“`
![]()

