Breaking News

IPL 2025: हेनरिक क्लासेन के साथ खेला हो गया, SRH के विकेटकीपर को रन आउट होता देख नहीं कर पाएंगे यकीन

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 7वां मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम पर सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में हैदराबाद के धाकड़ बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन के साथ खेला हो गया। दरअसल, वो 26 रन के निजी स्कोर पर रन आउट हो गए। उन्होंने अपनी 17 गेंद की पारी के दौरान 2 चौके और एक छक्का लगाया। हेनरिक क्लासेन जिस तरह से रन आउट हुए उसे देखकर हर कोई यही कहेगा कि मैच में इससे ज्यादा बुरा उनके साथ नहीं हो सकता। 
लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए प्रिंस यादव 12वां ओवर लेकर आए। उनकी पहली गेंद पर क्लासेन ने एक रन लिया। दूसरी गेंद पर नितीश कुमार रेड्डी ने एक रन लेकर फिर से स्ट्राइक क्लासेन को दी। क्लासेन ने अगली गेंद पर चौका जड़ दिया। चौथी गेंद पर क्लासेन ने एक रन लिया। पांचवीं गेंद डॉट रही। प्रिंस यादव की आखिरी गेंद ऑफ द स्टंप के बाहर एक लो फुल-टॉस बॉल थी। 
नितीश रेड्डी ने इसे गेंदबाज के बाएं तरफ नीचे और सपाट तरीके से मारा। प्रिंस यादव ने फॉलोथ्रू में फील्ड करने की कोशिश की। गेंद हाथ के कोने पर लगी और सीधे दूसरे छोर पर स्टम्प पर जा लगी और हेनरिक क्लासेन रन आउट हो गए, क्योंकि वह काफी आगे निकल चुके थे। प्रिंस यादव के हाथ में चोट लगी, लेकिन दर्द के कराहने से पहले उन्होंने जश्न मनाया। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए ये एक भाग्यशाली ब्रेक था। 

Loading

Back
Messenger