![]()
Breaking News
📰 कलेक्टरेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी मंगला…
📰 जनपद में बहुप्रतीक्षित जिला कारागार निर्माण के लिए शासन ने हरी झंडी दे दी…
📰 कलेक्टरेट सभागार में बुधवार को सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों एवं निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों का…
कनाडा ने 2026 के शुरुआती छह महीनों में ही 3,323 भारतीय नागरिकों को डिपोर्ट कर…
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को प्रयागराज में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को संबोधित…
संयुक्त अरब अमीरात ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य से गुज़रते समय ADNOC टैंकर पर ईरान की आक्रामकता…
ब्रिटेन पर एक बहुत बड़ा संकट आ गया है। ब्रिटेन को मुस्लिम तृष्टीकरण का ऐसा…
भारत सरकार ने शनिवार को कहा कि यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) के ज़रिए पेमेंट करने…
श्रीलंका के खिलाफ भारत की आगामी टेस्ट सीरीज़ से पहले देवदत्त पडिक्कल ने शनिवार को…
ईरान की फार्स न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा है…
श्रेयस अय्यर ने अपने हाल ही में दिए इंटरव्यू में कई अहम बाते कही हैं। पिछले साल अय्यर के लिए काफी संघर्ष भरा रहा। पहले उन्हें टीम इंडिया से बाहर किया गया और फिर सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट भी रद्द कर दिया गया। अय्यर ने इन सभी चीजों को एक चुनौती के रूप में लिया और मजबूती के साथ वापसी की।
पीटीआई को दिए इंटरव्यू में श्रेयस अय्यर ने अपने दिल की बात कही। इस दौरान उन्होंने बताया कि उन्हें तथाकथित तकनीकी कमी को लेकर बनी धारणाओं से लड़ना पड़ा, उन्हें टाइपकास्ट किया गया और विश्व कप नायक बनने के कुछ महीनों के भीतर री उनका सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट रद्द कर दिया गया। लेकिन अय्यर इन सबके बावजूद अडिग रहे और अपनी ईमानदारी और सुलझे हुए दिमाग पर भरोसा जताते हुए वह आगे बढ़े। उन्हें इसके बदले में अच्छा अनुभव भी मिला। पिछले कुछ समय से वह चौथे नंबर पर भारत के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज बने और कप्तान रोहित शर्मा ने कुछ दिन पहले चैंपियंस ट्रॉपी में मिली खिताबी जीत के बाद उन्हें मौन नायक करार दिया।
शॉर्ट गेंद के खिलाफ उनकी कमजोरी को लेकर पूछे जाने पर श्रेयस अय्यर ने कहा कि, शायद ऐसी धारणा बनाई गई थी या मुझे टाइपकास्ट किया गया। लेकिन मुझे हमेशा से अपनी ताकत और क्षमता पता थी और खुद पर भरोसा था।
पिछले आठ वनडे में उन्होंने चौथे नंबर पर 53 की औसत से रन बनाए हैं। इस बारे में उन्होंने कहा कि, खेल बदलता रहता है। लिहाजा खिलाड़ी को लगातार अपने प्रदर्शन में सुधार करना होता है। मुझे खुशी है कि मैं पॉजिटिव सोच के साथ खेल सका और अपनी प्रक्रिया पर भरोसा रखा।
