Breaking News

IPL 2025 SRH vs LSG: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लखनऊ ने जीता टॉस, देखें दोनों की प्लेइंग इलेवन

हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला खेला जा रहा है। जहां LSG के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। वहीं SRH पहले बल्लेबाजी करके बड़ा स्कोर बनाने का इतिहास दोहराना चाहेगी। 

जहां लखनऊ सुपर जायंट्स को आईपीएल के 18वें सीजन के पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने पहलेमुकाबले में बेहतरीन जीत दर्ज की थी। 

वहीं दोनों की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो, SRH ने आखिरी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है। जबकि एलएसजी ने आवेश खान को शाहबाज अहमद की जगह उन्हें आखिरी प्लेइंग 11 में शामिल किया। 

 दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

  सनराइजर्स हैदराबाद– अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, इशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (डब्ल्यू), अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (सी), सिमरजीत सिंह, हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी।

लखनऊ सुपर जायंट्स- एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अब्दुल समद, डेविड मिलर, आयुष बदोनी, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, अवेश खान, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव।

Loading

Back
Messenger