Breaking News

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने Connor Esterhuizen को टॉम बैंटन की जगह टीम में किया शामिल

आईपीएल 2026 में हर टीम चोटिल खिलाड़ियों से परेशान नजर आ रही है। आए दिन कोई ना कोई खिलाड़ी चोटिल हो रहा है। इस कड़ी में टॉम बैंटन गुजरात टाइटंस का हिस्सा थे जो कि फिंगर इंजरी के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह गुजरात ने साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज कॉनर एस्टरहुइजन को बतौर रिप्लेसमेंट साइन किया है। गुजरात टाइटंस ने एस्टरहुइसन को 75 लाख रुपये के बेस प्राइस में साइन किया। बता दें कि ये उनका पहला आईपीएल है। 
हाल ही में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली गई थी। इस सीरीज में कॉनर एस्टरहुइजन का बल्ला जमकर बोला था। उन्होंने साउथ अफ्रीका को 3-2 से सीरीज जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। 

24 वर्षीय कॉनर एस्टरहुइजन ने इस सीरीज में दो प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड अपने नाम किए थे। जबकि प्लेयर ऑफ द सीरीज भी रहे थे। उन्होंने पांच मैचों में सीरीज में सबसे ज्यादा 200 रन बनाए थे। इसके साथ ही कॉनर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना इंटरनेशनल डेब्यू भी किया था।

Loading

Back
Messenger