आईपीएल 2026 में डबल हेडर यानी दो मैच हैं। जहां पहला मैच पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुल्लांपुर में खेला जा रहा है। जहां पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयर अय्यर ने टॉस जीतकर हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। ये दोनों टीमों का चौथा मुकाबला है।
पंजाब किंग्स तीन मैचों में पांच अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर है। उसका पिछला मैच बारिश के कारण धुल गया था। वहीं ईशान किशन की कप्तानी वाली हैदराबाद टीम तालिका में छठे नंबर पर है। उसे पिछले मुकाबले में लखनऊ के खिलाफ हार झेलनी पड़ी।