Breaking News

चेन्नई ओपन WTA 250: 14 वर्षीय Jensi Kanabar ने वरीयता प्राप्त खिलाड़ी को दी कड़ी टक्कर

चेन्नई, एक नवंबर जब वह जूनागढ़ से लगभग 2,000 किलोमीटर की यात्रा करके चेन्नई पहुंचीं, तब उनका नाम मूल क्वालीफाइंग सूची में भी नहीं था, लेकिन 14 वर्षीय जेन्सी कनाबर ने मौका मिलने पर रविवार को यहां डब्ल्यूटीए 250 चेन्नई ओपन टेनिस टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी। जेन्सी ने पांचवीं वरीयता प्राप्त वेरोनिका फाल्कोव्स्का को तीन सेटों तक कड़ी टक्कर दी, लेकिन आखिर में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। भारत की श्रीवल्ली भामिदिपति के सीधे क्वालीफाइंग ड्रॉ में प्रवेश करने के बाद जेन्सी को देर से वाइल्ड कार्ड मिला था।

उन्होंने इस मौके का भरपूर फायदा उठाया। उन्होंने पोलैंड की विश्व रैंकिंग में 287वें नंबर की खिलाड़ी वेरोनिका के खिलाफ दूसरा सेट जीत लिया और निर्णायक सेट में उनके सामने कड़ी चुनौती पेश की लेकिन आखिर में 2-6, 7-5, 6-3 से हार गई। जेन्सी ने कहा, ‘‘उनके पास मुझसे ज्यादा अनुभव है, इसलिए वे कुछ अलग कर सकते हैं।

वे तेज या धीमी गति से खेल सकते हैं, मैच की स्थिति बदल सकते हैं। मैंने आज यही सीखा।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने प्रदर्शन से खुश हूं। अगली बार मैं निश्चित तौर पर इससे बेहतर प्रदर्शन करूंगी।’’

Loading

Back
Messenger