Breaking News

Ballia-सपा नेता रामगोविंद चौधरी के छोटे भाई पंचतत्व में विलीन, सरयू तट पर अंतिम विदाई देने बड़ी संख्या में समर्थक जुटे

बलिया में रामगोविंद चौधरी के घर पर छापेमारी

🔍 सिकंदरपुर, बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी के छपरा स्थित आवास पर लखनऊ से आई टीम ने छापा मारा। उनके पुत्र संपूर्णानंद यादव “चुन्नू” ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार की रस्म पूरी की।

🏠 स्वर्गीय लालबचन यादव के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन हेतु उनके गोसाईपुर स्थित आवास पर रखा गया था, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर पुष्प अर्पित किए और भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके उपरांत निकली अंतिम यात्रा में पूर्वांचल सहित विभिन्न क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, शुभचिंतक तथा ग्रामवासी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

🕯️ घाट पर हजारों लोगों की उपस्थिति में उनका अंतिम संस्कार किया गया। नम आंखों से लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी और इसी के साथ वे पंचतत्व में विलीन हो गए।

🙏 लालबचन यादव के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। उपस्थिति लोगों ने उनके सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व तथा सामाजिक सरोकारों को याद करते हुए कहा कि उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।

📰 अंतिम संस्कार में सांसद रमाशंकर राजभर, जियाउद्दीन रिज़वी, विधायक प्रभुनारायण यादव (चंदौली), विधायक वीरेंद्र यादव (गाजीपुर), पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव (जौनपुर), संग्राम सिंह यादव, राजधारी सिंह, कमलेश कुमार सिंह, संजय उपाध्याय, ब्यास यादव (जिलाध्यक्ष, देवरिया), श्याम बहादुर सिंह, यशपाल सिंह, सुशील पांडेय कन्हजी बीरबल राम, सुनील सिंह, उमेश मिश्रा, लालबाबू पांडेय, नंदलाल यादव, संकल्प सिंह, जितेंद्र यादव, बिहारी पांडेय, रजनीश पांडेय, अमरदीप सिंह, फेंकू उपाध्याय, शिवजी सिंह, आशीष सिंह, हरिमोहन सिंह, रामायण यादव, सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे और घाट तक साथ रहे।

🕊️ इस दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी सबसे अधिक भावुक एवं सदमे में दिखाई दिए। वे पूरे समय अपने छोटे भाई के पार्थिव शरीर को एकटक निहारते रहे। अंत में उपस्थिति जनसमूह ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

Loading

Back
Messenger