Breaking News

IPL 2026 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स से जुड़े Kane Williamson, मिली ये जिम्मेदारी

आईपीएल 2026 ऑक्शन से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ा ऐलान किया है। दरअसल, एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका ने जानकारी दी है कि न्यूजीलैंड के महान बल्लेबाज केन विलियमसन आने वाले सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा होंगे। हालांकि, वह एक क्रिकेटर के तौर पर नहीं बल्कि नई भूमिका के तहत टीम से जुड़े हैं।  संजीव गोयनका ने बताया है कि केन आगामी सीजन में लखनऊ के स्ट्रेटजिक एडवाइजर यानी रणनीतिक सलाहकार होंगे।
 
संजीव गोयनका ने अपने आधिकारिक एक्स पर लिखा कि, केन विलियमसन सुपर जायंट्स परिवार का हिस्सा रहे हैं और लखनऊ सुपर जायंट्स के रणनीतिक सलाहकार के रूप में उनकी नई भूमिका में उनका स्वागत करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है। उनकी नेतृत्व क्षमता, रणनीतिक अंतर्दृष्टि, खेल की गहरी समझ और खिलाड़ियों को प्रेरित करने की  क्षमता उन्हें टीम के लिए एक अमूल्य योगदान बनाती है। 
केन विलियमसन को आईपीएल का अच्छा खासा अनुभव है। आईपीएल में एक खिलाड़ी के तौर पर उन्होंने 10 सीजन खेले हैं। 2015 से 2014 तक वे आईपीएल में एक्टिव रहे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 2018 में 735 रन बनाकर वे ऑरेंज कैप होल्डर भी थे। 2022 तक वे एसआरएच के लिए खेले और टीम की कप्तानी भी की। 2023 और 2024 में वे गुजरात टाइटंस का हिस्सा थे, लेकिन सिर्फ एक मैच ही खेला। 2024 में दो मैच उनको खेलने के लिए मिले। 2025 के मेगा ऑक्शन में कोई खरीददार उनको नहीं मिला था।  

Loading

Back
Messenger