![]()
Breaking News
📰 कलेक्टरेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी मंगला…
📰 जनपद में बहुप्रतीक्षित जिला कारागार निर्माण के लिए शासन ने हरी झंडी दे दी…
📰 कलेक्टरेट सभागार में बुधवार को सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों एवं निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों का…
श्रीलंका के दांबुला में खेली जा रही त्रिकोणीय श्रृंखला के दौरान एक मुकाबले के बाद…
फुटबॉल विश्व कप के बीच ट्यूनीशिया की टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिला। टीम…
फुटबॉल विश्व कप में ईरान की टीम ने मैदान पर तो संघर्ष किया ही, लेकिन…
मिलिट्री ट्रक पर लाद कर भारत ने ऐसी मिसाइल दागी है जिसने दुश्मन देशों में…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के एवियन में G7 समिट…
'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान को तुर्की से मिली सैन्य मदद की वजह से भारतीय…
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मंगलवार को G7 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम में कप्तानी को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला सामने आया है। पहले एशेज टेस्ट में स्टीव स्मिथ टीम की कमान संभालेंगे, क्योंकि नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट की वजह से पर्थ में होने वाले इस मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। यह मैच 21 नवंबर से शुरू होने जा रहा है।
पैट कमिंस को जून में वेस्टइंडीज दौरे के दौरान बैक स्ट्रेस इंजरी हुई थी, जिसके बाद से उन्होंने अब तक गेंदबाजी शुरू नहीं की है। मौजूद जानकारी के अनुसार वह फिलहाल दौड़ने की प्रैक्टिस कर रहे हैं और जल्द ही गेंदबाजी शुरू करने की उम्मीद है। बता दें कि इसी चोट के कारण कमिंस दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से भी बाहर रहे थे।
टीम के मुख्य कोच एंड्रू मैकडोनाल्ड ने कहा कि समय की कमी के कारण कमिंस पहले टेस्ट के लिए तैयार नहीं हो पाए, लेकिन टीम प्रबंधन दूसरे टेस्ट के लिए आशावादी है, जो 4 दिसंबर से ब्रिस्बेन में गाबा मैदान पर खेला जाएगा। गौरतलब है कि कमिंस पहले टेस्ट के दौरान टीम के साथ पर्थ में मौजूद रहेंगे, ताकि टीम माहौल में बने रहें और रणनीति का हिस्सा बने रहें।
इसी बीच कैमरीन ग्रीन को लेकर भी सकारात्मक संकेत मिले हैं। हाल ही में भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से वह साइड स्ट्रेन के कारण बाहर थे, लेकिन अब उन्होंने गेंदबाजी शुरू कर दी है। वह शेफ़ील्ड शील्ड में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की ओर से खेलने की तैयारी में हैं, हालांकि उन्हें गेंदबाजी करने की अंतिम मंजूरी अभी नहीं मिली है।
स्टीव स्मिथ के नेतृत्व अनुभव की बात करें तो उन्होंने अब तक ऑस्ट्रेलिया को 40 टेस्ट मैचों में कप्तानी दी है और बतौर कप्तान उनका औसत करीब 70 का रहा है, जो बतौर बल्लेबाज सामान्य तौर पर उनके 50 के औसत से कहीं बेहतर है। बॉलिंग यूनिट में कमिंस की जगह स्कॉट बोलैंड को शामिल किए जाने की संभावना है, जिन्होंने 2021/22 एशेज के मेलबर्न टेस्ट में इंग्लैंड की बल्लेबाज़ी ताश के पत्तों की तरह बिखेर दी थी और 6 रन देकर 7 विकेट लिए थे।
ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले टेस्ट के लिए लगभग तैयार मानी जा रही है और स्मिथ के नेतृत्व में इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले को लेकर टीम का आत्मविश्वास भी मजबूत बना हुआ है। ऐसे में पर्थ टेस्ट से ठीक पहले टीम का संयोजन लगभग तय माना जा रहा है और सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि कमिंस की वापसी दूसरे टेस्ट से हो पाती है या नहीं हैं।
