Breaking News

कुलदीप यादव की संगीत नाइट, रैना-चहल और टीम इंडिया के फील्डिंग कोच टी दिलीप ने जमकर किया डांस

टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव की शादी से पहले मसूरी में चल रहे समारोहों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। हाल ही में उनकी संगीत सेरेमनी का एक वीडियो सामने आया है। इसमें कुलदीप अपने करीबी दोस्तों और क्रिकेट साथियों के साथ जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं। 
इस वीडियो में पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना और कुलदीप यादव बॉलीवुड गानों पर मस्ती में झूमते दिखाई दे रहे हैं। दोनों का ये डांस मेहमानों के लिए खास आकर्षण बन गया, जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर आया फैंस ने खूब पसंद किया।
वहीं इस संगीत समारोह में सिर्फ कुलदीप और रैना ही नहीं, बल्कि भारतीय टीम के कई और चेहरे भी नजर आ रहे हैं। टीम इंडिया के फील्डिंग कोच टी दिलीप भी इस मौके पर मौजूद थे और उन्होंने भी डांस फ्लोर पर जमकर मस्ती की। इसके अलावा भारतीय टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल भी संगीत समारोह में शामिल हुए। 

Loading

Back
Messenger