Breaking News

IPL 2025: जो जब करना था मैंने किया… रोहित शर्मा ने जहीर खान से क्यों कहा ऐसा?

आईपीएल 2025 में शुक्रवार को मुंबई इंडियंस का सामना लखनऊ से हो रहा है। इससे पहले मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटर जहीर खान के साथ बातचीत का वीडियो वायरल हो रहा है। ये पहली बार नहीं है जब आईपीएल के दौरान रोहित का वीडियो वायरल हुआ है और हंगामा शुरू हो गया है। 
मुंबई के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा इस सीजन फॉर्म में नहीं हैं। उन्होंने अब तक तीन पारियों में सिर्फ 21 रन बनाए हैं। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चार गेंदों पर शून्य पर आउट होने के साथ सीजन की शुरुआत की और अगले दो मैचों में क्रमश: 8 और 13 रन बनाए। इस बीच मुंबई इंडियंस द्वारा पोस्ट की गई एक क्लिप वायरल हो रही है। 
रोहित शर्मा को जहीर खान से ये कहते हुए सुना जा सकता है कि उन्हें अब कुछ करने की जरूरत नहीं है। रोहित की बातों को सुनकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। वीडियो में रोहित शर्मा ने जहीर खान से कहा कि, जो जब करना था मैंने किया बराबर से, अब मेरे को कुछ करने की जरूरत नहीं है। इससे पहले पिछले सीजन में रोहित तब विवाद में फंस गए थे जब केकेआर के तत्कालिन सहयक कोच अभिषेक नायर के साथ उनकी बातचीत भी वायरल हो गई थी। 

Loading

Back
Messenger