Breaking News

भारत ने जीता है सबसे ज्यादा बार Asia Cup का खिताब, इन 5 कप्तानों की अगुवाई में टीम इंडिया ने किया है कमाल

एशिया कप के 17वें सीजन का आगाज 9 सितंबर से यूएई में होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम भारत ही रही है। जिसने पिछले 16 में से 8 बार खिताब अपने नाम किया है। जबकि दूसरे नंबर पर श्रीलंकाई टीम है जो 6 बार एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम करने में सफल रही है। तो 2 बार पाकिस्तान ने ये खिताब जीता है। 
वहीं भारत को 8 बार खिताब जिताने के पीछे 5 कप्तानों का योगदान रहा है। 1984 से शुरू हुए एशिया कप का पहला खिताब भी भारत ने ही जीता था। 2023 में हुए आखिरी सीजन में भी भारत विजयी रहा था। एक नजर एशिया कप खिताब जीतने वाले भारतीय कप्तानों पर डालते हैं। 
सुनील गावस्कर 
सुनील गावस्कर एशिया कप का  खिताब जीतने वाले पहले कप्तान थे। उन्होंने ये उपलब्धि 1984 में हासिल की थी। भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को धूल चटाकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था और यहीं से टीम इंडिया ने एशियाई टीमों पर अपना दबदबा बनाना शुरू किया था। 
दिलीप वेंगसरकर
1986 की खराब परफॉर्मेंस के बाद दिलीप वेंगसरकर भारत को 1988 में एक बार फिर एशिया कप का चैंपियन बनाया। इस बार टूर्नामेंट में 4 टीमों ने हिस्सा लिया था। 
 
मोहम्मद अजहरुद्दीन
1988 से 1995 तक एशिया कप पर भारत का राज रहा है। इस दौरान कुल तीन बार टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। 1988 के बाद अजहरुद्दीन ने एशिया कप 1991 में टीम इंडिया की कमान संभाली और चैंपियन बनाया। इसके बाद 1995 में फिर भारत ने उनकी अगुवाई में ट्रॉफी जीती। 
एमएस धोनी
2004 और 08 के तो फाइनल तक टीम इंडिया पहुंची थी, लेकिन दोनों ही बार श्रीलंका ने उन्हें हराकर खिताब अपने नाम किया। इसके बाद 2010 में एमएस धोनी की कप्तानी में भारत फिर चैंपियन बना और 15 साल का सूखा खत्म किया। 

रोहित शर्मा
2018 में विराट कोहली की गैरमौजूदगी में रोहित शर्मा को एशिया कप में टीम इंडिया को लीड करने का मौका मिला। इसके बाद 7वीं बार उनकी कप्तान को एशिया कप का खिताब मिला। इसके बाद 2023 में भी रोहित की कप्तानी में भारत ने ट्रॉफी जीती। 

Loading

Back
Messenger