![]()
Breaking News
📰 कलेक्टरेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी मंगला…
📰 जनपद में बहुप्रतीक्षित जिला कारागार निर्माण के लिए शासन ने हरी झंडी दे दी…
📰 कलेक्टरेट सभागार में बुधवार को सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों एवं निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों का…
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान ऋषभ पंत 2027 इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में दिल्ली…
टूर्नामेंट में अब तक मिला जुला प्रदर्शन करने वाली भारतीय हॉकी टीम एफआईएच प्रो लीग…
भारतीय महिला टीम टी20 विश्व कप में शानदार शुरूआत के बाद अब रविवार को यहां…
शुक्रवार को FIFA वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप D में तुर्की के खिलाफ़ पैराग्वे की…
भारत के जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग 2026 में कॉम्पिटिशन में वापसी…
स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली आगामी सीरीज से…
तीन मैचों की सीरीज़ में पहले ही 2-0 से आगे चल रही भारतीय पुरुष क्रिकेट…
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाने वाला चौथा टी20 मुकाबला बिना एक भी गेंद फेंके रद्द होने से भारतीय क्रिकेट बोर्ड के भीतर गंभीर मंथन शुरू हो गया है। बता दें कि लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में बुधवार शाम होने वाला यह मैच आधिकारिक तौर पर अत्यधिक धुंध के कारण रद्द घोषित किया गया, लेकिन मौजूद जानकारी के अनुसार असली वजह घना स्मॉग और बेहद खराब दृश्यता रही।
गौरतलब है कि यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में केवल दूसरी बार हुआ है जब किसी मुकाबले को धुंध के चलते पूरी तरह रद्द करना पड़ा है। मैच शाम सात बजे शुरू होना था, लेकिन हालात लगातार बिगड़ते चले गए। छह बार निरीक्षण के बाद करीब साढ़े नौ बजे अंपायरों ने मुकाबला रद्द करने का फैसला लिया है। इससे पहले खिलाड़ी वार्म-अप भी समय से पहले सीमित कर चुके थे और दर्शकों का एक बड़ा हिस्सा स्टेडियम छोड़ने लगा था।
बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इस घटनाक्रम को गंभीर मानते हुए साफ कहा है कि बोर्ड को सर्दियों में उत्तर भारत में मैचों की मेजबानी पर दोबारा विचार करना पड़ेगा। उन्होंने माना कि वायु प्रदूषण अब सामान्य असुविधा नहीं, बल्कि एक आपात स्थिति बन चुका है और इसे उसी तरह देखा जाना चाहिए है।
मौजूद आंकड़ों के अनुसार, मैच के दौरान लखनऊ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 के पार पहुंच गया था, जो ‘खतरनाक’ श्रेणी में आता है। भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को वार्म-अप के दौरान सर्जिकल मास्क पहने देखा गया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुईं और बोर्ड की योजना पर सवाल और गहरे हो गए हैं।
राजीव शुक्ला स्वयं भी निरीक्षण के दौरान मैदान पर उतरे थे और अधिकारियों से चर्चा के बाद उनका हावभाव हालात की गंभीरता को साफ दर्शा रहा था। चूंकि इस मुकाबले के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया था, इसलिए अब दोनों टीमें सीरीज के निर्णायक मुकाबले के लिए अहमदाबाद रवाना होंगी, जहां भारत 2–1 से आगे है।
आलोचना का बड़ा कारण इस पूरे दौरे का वेन्यू चयन भी बन रहा है। दक्षिण अफ्रीका का यह दौरा नवंबर–दिसंबर में न्यू चंडीगढ़, धर्मशाला और लखनऊ जैसे शहरों में खेला गया, जहां इस समय ठंड, धुंध और प्रदूषण आम समस्या रहते हैं। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते धर्मशाला में खेले गए टी-20 में तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया था और स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने भी हालात को काफी चुनौतीपूर्ण बताया था।
अब इस घटना के बाद यह लगभग तय माना जा रहा है कि बीसीसीआई भविष्य में खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उत्तर भारत में सर्दियों के अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों पर सख्त और दूरगामी फैसले लेने की दिशा में बढ़ सकता है।
