![]()
Breaking News
📰 कलेक्टरेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी मंगला…
📰 जनपद में बहुप्रतीक्षित जिला कारागार निर्माण के लिए शासन ने हरी झंडी दे दी…
📰 कलेक्टरेट सभागार में बुधवार को सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों एवं निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों का…
श्रीलंका के दांबुला में खेली जा रही त्रिकोणीय श्रृंखला के दौरान एक मुकाबले के बाद…
फुटबॉल विश्व कप के बीच ट्यूनीशिया की टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिला। टीम…
फुटबॉल विश्व कप में ईरान की टीम ने मैदान पर तो संघर्ष किया ही, लेकिन…
मिलिट्री ट्रक पर लाद कर भारत ने ऐसी मिसाइल दागी है जिसने दुश्मन देशों में…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के एवियन में G7 समिट…
'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान को तुर्की से मिली सैन्य मदद की वजह से भारतीय…
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मंगलवार को G7 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में सभी टीमें बेस्ट से बेस्ट खिलाड़ियों को खरीद रहे हैं। इस कड़ी में आरसीबी ने विराट कोहली, यश दयाल और रजत पाटीदार को रिटेन किया था, इसलिए बेंगलुरु टीम को टॉप ऑर्डर बैटिंग, मिडिल ऑर्डर बैटिंग के अलावा बल्लेबाजी में फिनिशर का रोल निभाने वाले खिलाड़ियों की भी जरूरत थी। कयास लगाए जा रहे थे कि आरसीबी, इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज विल जैक्स पर राइट टू मैच खेलेगी। लेकिन उम्मीद से उल्टा हुआ और जैक्स को आरसीबी ने नहीं मुंबई ने खरीद लिया।
विल जैक्स ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखा था और उनपर सबसे पहली बोली मुंबई इंडियंस ने लगाई। पंजाब किंग्स, जैक्स पर 5 करोड़ रुपये खर्च करने के लिए तैयार थी लेकिन मुबंई अपना मन बना चुकी थी। आखिरकार मुंबई ने 5.25 करोड़ रुपये की बोली लगाकर इंग्लैंड के इस प्रभावी ऑलराउंडर खिलाड़ी को अपने स्क्वॉड में शामिल किया।
आरसीबी के पास आरटीएम कार्ड बचा हुआ था और जब आरसीबी मैनेजमेंट से 5.25 करोड़ रुपये की बोली को मैच करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने साफ ना में सिर हिला दिया। खासतौर पर आरसीबी के फैंस इस फैसले से नाखुश हैं। जब जैक्स, मुंबई इंडियंस को बेच दिए गए तो आकाश अंबानी अपनी कुर्सी से उठे और आरसीबी मैनेजमेंट से हाथ मिलाने जा पहुंचे। आकाश जानते थे कि विल जैक्स मैच का रुख पलट देने वाले खिलाड़ी हैं जिन्होंने आईपीएल 2024 में खेले 8 मैचों में एक शतक और एक फिफ्टी समेत 230 रन बनाए थे। पिछले सीजन उनका स्ट्राइक रेट 175 से भी ज्यादा रहा था।
