Breaking News

केन्या में भूस्खलन के कारण मरने वालों की संख्या 26 हुई

पश्चिमी केन्या में भूस्खलन के बाद चार और लोगों के शव मिलने के साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 26 हो गई।
गृह मंत्री किपचुम्बा मुरकोमेन ने रविवार को बताया कि 25 लोग अब भी लापता हैं, और सरकार ने बचाव अभियान तेज कर दिया है।

सेना ने घटनास्थल पर पहुंचने में बचाव टीम की मदद के लिए चार विमान तैनात किए हैं। शनिवार के भूस्खलन के बाद सड़कों के बह जाने से घटनास्थल तक सड़क संपर्क पूरी तरह कट गया है।

रविवार को रिफ्ट वैली क्षेत्र के चेसोंगोच इलाके में अचानक आई बाढ़ के कारण बचाव दलों को भूस्खलन स्थल से जाना पड़ा।
पूरे केन्या में अब भी भारी बारिश हो रही है, जिसकी वजह से हजारों लोग विस्थापित हो गए हैं।

Loading

Back
Messenger