Breaking News

रांची के अपार्टमेंट में आग लगने से 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में शनिवार सुबह एक अपार्टमेंट के फ्लैट में आग लगने से 75 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसकी शय्याग्रस्त बहन झुलस गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक यह घटना चुटिया थाना क्षेत्र के सिरम टोली स्थित एक फ्लैट में हुई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि फ्लैट में जुल्तान सुरीन और उनकी बहन जोलेन होरो (80) रह रहे थे। 
 

इसे भी पढ़ें: असम की चाय ने पूरी दुनिया में अपनी जगह बना ली है: PM Modi

पुलिस अधिकारी ने कहा,‘‘सुरीन अविवाहित थे और उनका कोई अन्यनहीं था। सुबह फ्लैट में आग लग गयी, जिसमें सुरीन की मौत हो गयी। ’’ हालांकि, पड़ोसी होरो को बचाने में कामयाब रहे। पुलिस अधिकारी ने कहा,‘‘उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।’’ उन्होंने कहा कि अग्निशमन सेवा विभाग के कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।पुलिस अधिकारी के मुताबिक आग लगने के सही कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Loading

Back
Messenger