![]()
Breaking News
? कलेक्टरेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी मंगला…
? जनपद में बहुप्रतीक्षित जिला कारागार निर्माण के लिए शासन ने हरी झंडी दे दी…
? कलेक्टरेट सभागार में बुधवार को सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों एवं निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों का…
तमिलनाडु के वेल्लोर जिले में बृहस्पतिवार को निर्माणाधीन एक चर्च की छत गिरने से तीन…
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बृहस्पतिवार को कहा कि इस क्षेत्र को केवल सुंदर…
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) के आगामी चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए कुल 25…
मणिपुरी संगीतकार चोंगथाम विक्रम सिंह की मौत छाती और पेट पर लगी गंभीर चोटों के…
दिल्ली उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को पहलवान विनेश फोगाट को 2026 सीनियर विश्व चैंपियनशिप के…
बिहार के 14 जिलों में बाढ़ से लगभग 44 लाख लोग प्रभावित हैं और गंगा…
गोंडा (उप्र) 10 सितंबर गोंडा जिले में बुधवार रात दुकान से घर लौट रहे 45…
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली देहात के समाजसेवी तरुण यादव को अगले साल होने जा रहे दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नजफगढ़ विधानसभा सीट से टिकट दिया है। पार्टी के प्रत्याशी तरुण यादव बीते 11 दिसंबर को अपनी पार्षद पत्नी के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। उसके दो दिन बाद ही पार्टी ने उनको टिकट दे दिया था। नजफगढ़ वही विधानसभा सीट है, जहां से पिछली बार पूर्व आप नेता कैलाश गहलोत ने चुनाव जीता था। हालांकि कैलाश गहलोत अब भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। उम्मीद की जा रही है कि भाजपा गहलोत को इस बार नजफगढ़ से टिकट देगी। हालांकि भाजपा ने अभी नामों का ऐलान नहीं किया है।
जानिए कौन हैं तरुण यादव?
तरुण यादव सामाजिक कार्यकर्ता हैं। नजफगढ़ के सामाजिक कार्यकर्ता तरुण लगभग 15 दिन पहले ही आप में शामिल हुए हैं। तरुण यादव नजफगढ़ क्षेत्र से पिछले कई सालों से सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं। तरुण यादव की पत्नी मीना यादव पिछले दो बार से निर्दलीय पार्षद हैं। तरुण यादव की पत्नी मीना यादव भी आप में शामिल हुई हैं।
कैलाश गहलोत से मुकाबला संभव
भारतीय जनता पार्टी ने हालांकि अभी तक किसी भी आधिकारिक उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि वह नजफगढ़ सीट से कैलाश गहलोत को मैदान में उतारेगी। तरुण के आप में शामिल होने पर संजय सिंह ने कहा था, “तरुण नजफगढ़ में वर्षों से सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं और हमेशा जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आते रहे हैं… उनकी पत्नी दो बार की निर्दलीय पार्षद हैं।”
70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिए चुनाव अगले साल फरवरी में होने की उम्मीद है। चुनाव आयोग ने अभी तक तारीखों की घोषणा नहीं की है। दिल्ली में मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी 2025 को समाप्त हो रहा है। केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप 2015 और 2020 में अपनी चुनावी सफलताओं के बाद लगातार तीसरी बार दिल्ली में सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रही है। पार्टी ने 70 सदस्यीय विधानसभा में 2015 में 67 सीटें और 2020 में 63 सीटें जीती थीं।
