Breaking News

Hooghly में सांसद Kalyan Banerjee पर हमले से भड़कीं Mamata, बोलीं- BJP सोच-समझकर कर रही Attack

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी चेयरपर्सन ममता बनर्जी ने पार्टी सांसद कल्याण बनर्जी के घर जाकर उनसे मुलाकात की। यह मुलाकात हुगली के चंडीतला पुलिस स्टेशन के पास कल्याण बनर्जी पर हुए कथित हमले के बाद हुई। टीएमसी ने अपने ऑफिशियल ‘एक्स’ अकाउंट पर इस मुलाकात की एक तस्वीर भी शेयर की है। फोटो में ममता बनर्जी कुर्सी पर बैठी नजर आ रही हैं, जबकि कल्याण बनर्जी बिस्तर पर लेटे हुए हैं।

ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया पर साधा निशाना

इस मुलाकात से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भाजपा सरकार और उसके कार्यकर्ताओं पर तीखा हमला बोला। ममता बनर्जी ने लिखा, “कल, भाजपा समर्थकों ने टीएमसी के लोकसभा फ्लोर लीडर अभिषेक बनर्जी पर बेरहमी से हमला किया और उन्हें पीट-पीटकर घायल कर दिया। इस हमले के डरावने वीडियो अब पब्लिक डोमेन में मौजूद हैं।”
उन्होंने आगे लिखा, “आज, लोकसभा में हमारे चीफ व्हिप कल्याण बनर्जी भी भाजपा के एक सोचे-समझे हमले का शिकार बने। भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है।”
 

इसे भी पढ़ें: Abhishek Banerjee के बाद अब Kalyan Banerjee पर हमला, हुगली में टीएमसी नेता पर फेंकी गई लेदर बॉल

सिर पर लेदर बॉल से वार का आरोप

सांसद कल्याण बनर्जी का आरोप है कि जब वे हुगली के चंडीपुर इलाके में चुनाव के बाद हुई हिंसा को लेकर एक ज्ञापन सौंपने जा रहे थे, तभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने दावा किया कि उनके सिर पर ड्यूज गेंद से वार किया गया। इस हमले के विरोध में टीएमसी नेता बीच सड़क पर ही लेट गए, जिन्हें बाद में पुलिसकर्मियों ने उठाया। इस घटना के बाद टीएमसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
 

इसे भी पढ़ें: Abhishek Banerjee पर हमले को लेकर भाजपा सांसद Saumitra Khan का तंज, कहा- यह जनता के गुस्से का नतीजा

काले कपड़े दिखाकर हुआ भारी विरोध

जानकारी के मुताबिक, जब कल्याण बनर्जी चंडीपुर इलाके से गुजर रहे थे, तभी वहां भारी संख्या में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले कपड़े दिखाए और उनका विरोध किया। इस विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी के बाद पूरे इलाके में स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई।

Loading

Back
Messenger