Breaking News

India-US Trade Deal पर बड़ा एक्शन, फाइनल बातचीत के लिए Washington रवाना होगा प्रतिनिधिमंडल

भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर एक बार फिर हलचल तेज होती नजर आ रही है। ताजा जानकारी के मुताबिक इस महीने के आखिर में भारतीय प्रतिनिधिमंडल वाशिंगटन जाने वाला है, जहां दोनों देशों के बीच व्यापार से जुड़े अहम मुद्दों पर आगे बातचीत होगी।
बता दें कि भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने इस बारे में जानकारी साझा करते हुए कहा कि उन्होंने व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीयर के साथ एक बेहद सकारात्मक बैठक की है। मौजूद जानकारी के अनुसार, इस बैठक में दक्षिण और मध्य एशिया में व्यापार को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा हुई है।
राजदूत ने यह भी संकेत दिया कि दोनों देश पहले ही एक व्यापार समझौते पर सहमति जता चुके हैं और अब इसे आगे बढ़ाने के लिए बातचीत का अगला दौर होने जा रहा है। हालांकि, इस प्रतिनिधिमंडल में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शामिल नहीं होंगी। गौरतलब है कि वह संसद सत्र में व्यस्त हैं, जहां महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने से जुड़े विधेयकों को पेश किया जाना है।
अगर पृष्ठभूमि की बात करें तो भारत और अमेरिका ने 2 फरवरी 2026 को इस द्विपक्षीय व्यापार समझौते की घोषणा की थी। उस समय दोनों देशों के शीर्ष नेताओं ने इसे ऐतिहासिक बताया था, लेकिन देश के अंदर विपक्ष ने इस पर सवाल भी उठाए थे।
मौजूद जानकारी के अनुसार, इस समझौते के तहत भारत पर लगने वाले शुल्क में बड़ी कटौती की गई थी, जिसे 50 प्रतिशत से घटाकर करीब 18 प्रतिशत तक लाया गया। इसके अलावा, अगले पांच वर्षों में भारत की ओर से अमेरिका में ऊर्जा, विमानन, धातु, कोयला और तकनीक जैसे क्षेत्रों में बड़े निवेश की योजना भी शामिल है।
हालांकि, इस समझौते का एक संवेदनशील पहलू रूस से तेल खरीद को लेकर भी रहा है। समझौते के तहत भारत से रूसी तेल आयात कम करने की बात कही गई थी, लेकिन ईरान से जुड़े हालिया तनाव के चलते कुछ मामलों में भारत को सीमित छूट दी गई है।

Loading

Back
Messenger