Breaking News

Ballia-पोखरे मे भैंस धोते समय बालक की डूबने से मौत

🌍 चिलकहर, बलिया। चिलकहर ब्लॉक के ग्राम पचहुआ में पोखरे में भैंस धोते समय सुजीत चौहान पुत्र लालबीटा चौहान उम्र लगभग 12 साल की पानी में डूबने से मौत हो गई।

🐃 सुजीत कुमार गांव के पास ही भैंस चराकर दोपहर में पोखरे में भैंस धोने के लिए ले गया। जब वह भैंस धोने के लिए गया तो गहरे पानी में चला गया जहां उसके पानी में डूबने से मौत हो गई। पोखरे पर मौजूद लोगों ने बालक को बाहर निकालने का तब तक उसका मौत हो गई थी। सुजीत अपने पिता का दूसरा संतान था। बड़ा भाई लगभग 16 वर्ष का है। सुजीत की मौत सुनकर गांव में मातम छा गया।

🕊️ दियाारा क्षेत्र से 11 भैंसें रहस्यमय परिस्थितियों में गायब। जनपद के दुबहड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जनाड़ी निवासी दो पशुपालकों की कुल 11 भैंसें दियाारा क्षेत्र से अचानक गायब होने की घटना सामने आई है। पशुपालकों ने इस घटना के संबंध में थाना अध्यक्ष दुबहड़ से कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

🚨 प्राथमिक रमाशंकर पासवान पुत्र स्व. बरमेश्वर पासवान और वीरेंद्र साहनी पुत्र स्व. शिवबचन साहनी रोज की तरह दिनांक 05 जून 2026 को सुबह करीब 8:00 बजे अपनी भैंसों को एक साथ चराने के लिए जनाड़ी गांव के ठीक सामने स्थित दियाारा क्षेत्र में छोड़कर घर वापस आ गए थे। इनमें रमाशंकर की 6 भैंसें और वीरेंद्र की 5 भैंसें शामिल थीं। पीड़ितों ने बताया कि जब वे दोपहर में खाना खाकर वापस दियाारा क्षेत्र में अपनी भैंसों को देखने पहुंचे, तो वहां एक भी भैंस मौजूद नहीं थी। इसके बाद दोनों पशुपालकों ने अपने स्तर पर आस-पास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन देर शाम तक भैंसों का कोई सुराग नहीं मिल सका।

🔍 अगले दिन यानी 06 जून 2026 की सुबह करीब 4:00 बजे रमाशंकर पासवान की एक भैंस गम्भीर रूप से घायल और बदहवास अवस्था में भागकर वापस लौट आई। भैंस के शरीर पर धारदार वस्तु या चोट के काफी गहरे निशान पाए गए हैं, जिससे पशुपालकों में किसी अज्ञात गिरोह द्वारा पशु चोरी या जानबूझकर हमला किए जाने की आशंका गहरा गई है। शेष 10 भैंसें अभी भी लापता हैं, जिनकी खोजबीन जारी है।

Loading

Back
Messenger