![]()
Breaking News
📰 कलेक्टरेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी मंगला…
📰 जनपद में बहुप्रतीक्षित जिला कारागार निर्माण के लिए शासन ने हरी झंडी दे दी…
📰 कलेक्टरेट सभागार में बुधवार को सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों एवं निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों का…
क्रिकेट में अक्सर कहा जाता है कि उपमहाद्वीप की पिचों पर स्पिन गेंदबाज मुकाबले का…
लखनऊ में भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में भी कुछ…
नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार के मंत्री नीतीश मिश्रा ने बताया कि आज आयोजित…
पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से कहा कि हमने हमेशा कहा है कि समुद्री…
फ्रांस में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
पाकिस्तान इस समय अपने इतिहास के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। हालात इतने…
एक देश भारत के लिए बहुत बड़ा सरदर्द बन गया है। यह देश भारत विरोधी…
विश्व पुस्तक मेले में ‘मंत्र-विप्लव’ पुस्तक का लोकार्पण
नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबाले जी ने गुरुवार 15 जनवरी 2026 को भारतमंडपम में चल रहे विश्व पुस्तक मेले में ‘मंत्र – विप्लव’ पुस्तक का लोकार्पण किया। तरुण विजय द्वारा लिखित एवं प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक के विमोचन समारोह में राज्यसभा सांसद डॉ सुधांशु त्रिवेदी, पुस्तक के लेखक तरुण विजय तथा प्रभात प्रकाशन के चेयरमैन प्रभात कुमार भी उपस्थित थे।
इस पुस्तक लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए श्री दत्तात्रेय होसबाले जी ने कहा कि भारत की परंपरा ज्ञान की परंपरा है। इसी से यश, वैभव सभी की प्राप्ति हुई। अपने पूर्वजों को इस विषय पर स्पष्टता थी।
उन्होंने कहा ज्ञान व्यक्ति को सही दिशा में ले जाता है। ज्ञान के साथ भक्ति की भी आवश्यकता होती है क्योंकि बिना भक्ति के ज्ञान से अहंकार आ जाता है।
उन्होंने बताया कि महर्षि अरविन्दो ने स्वतंत्र भारत में तीन कार्य करने की आवश्यकता बताई थी। पहला, अपने देश की प्राचीन ज्ञान परंपरा जो विखरे पड़े है उसको इकत्र करना चाहिए। दूसरा, उसको आज के समय के अनुरूप जीवन उपयोगी तथा मानव उपयोगी बनाना होगा। तथा तीसरा, नए ज्ञान सृजन भी करना है।
सरकार्यवाह जी ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा के शब्दों के बारे में अभी बहुत अध्ययन होना बाकी है।
गलत विमर्श गढ़ने के हो रहे प्रयास पर उन्होंने कहा कि सत्य और इतिहास को विकृत करते हुए प्रस्तुत करने का कुलषित प्रयास हुआ है। यह सब अज्ञान के कारण नहीं अपितु अजेन्डा से हुआ है। समाज में संभ्रम की स्थिति पैदा करने का प्रयास हुआ। जैसे – जैसे दूसरों का हमारे मन – बुद्धि पर नियंत्रण होता गया, मंत्र-विप्लव की स्थिति पैदा होती गई।
सरकार्यवाह जी ने बताया कि सम्मोह से बुद्धि का नाश होता है तथा बुद्धि के नाश से सर्वनाश होता है।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि हमारे समाज के बौद्धिक प्रतिष्ठान का एक हिस्सा एम फैक्टर (मैकाले, मुगल एवं मार्क्स) से एडिक्ट हो गया है। समाज के समक्ष दो प्रकार की चुनौतियाँ है – एक जो दिखाई देता है तथा दूसरा जो संक्रमण की तरह दिखाई नहीं देता है। मंत्र – विप्लव इन नहीं दिखाई देने वाली चुनौतियों को रेखांकित करता है तथा उनसे निपटने का मार्ग भी दिखाता है।
पुस्तक के लेखक तरुण विजय ने मंत्र – विप्लव पुस्तक के विषय वस्तु पर प्रकाश डाला।
महात्मा विदुर ने धृतराष्ट्र से कहा था – ‘विष की एक बूँद जिसे दी जाए, उससे केवल वही एक व्यक्ति मरता है। विषैला तीर जिस व्यक्ति पर आघात करे, उससे भी केवल वही एक व्यक्ति मारा जाता है, पर अगर विचार ही भ्रष्ट हो जाए और उसकी समझ में राजा और प्रजा में संभ्रम निर्माण हो तो हे धृतराष्ट्र, उस समय मंत्र-विप्लव की स्थिति पैदा होती है, जिसमें राजा, प्रजा और राष्ट्र-तीनों का नाश हो जाता है।’ इस पुस्तक के लेखों में उसी मंत्र-विप्लव की स्थिति का प्रतिकार है। उस स्थिति को रोकने टालने का जतन है।
