Breaking News

बाल-बाल बचे इस देश के उप प्रधानमंत्री, गुब्बारा फटने की वजह से हुआ बड़ा हादसा

नेपाल के उप प्रधान मंत्री और वित्त मंत्री बिष्णु प्रसाद पौडेल और पोखरा मेट्रोपॉलिटन मेयर धनराज आचार्य शनिवार को पोखरा पर्यटन वर्ष के उद्घाटन समारोह के दौरान गुब्बारा विस्फोट के कारण झुलस गए। एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों को हवाई मार्ग से काठमांडू ले जाया गया और आगे के इलाज के लिए कीर्तिपुर के बर्न अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इसे भी पढ़ें: नेपाल: महाकुंभ जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, 40 तीर्थयात्री घायल

बताया गया है कि गुब्बारे छोड़े जाने के लिए तैयार रखे गए थे, जो फायर पॉपर के संपर्क में आ गए और फट गए।  पुलिस के अनुसार, यह घटना पोखरा यात्रा वर्ष 2025 के उद्घाटन के दौरान हुई, जब हाइड्रोजन से भरा गुब्बारा फायर पॉपर्स के संपर्क में आने के बाद फट गया। मंत्री के प्रेस सलाहकार भुवन केसी ने कहा, पौडेल का हाथ और चेहरा जल गया, जबकि मेयर आचार्य को भी अधिक गंभीर चोटें आईं।

Loading

Back
Messenger