Breaking News

Ballia-भतीजी को टीईटी की परीक्षा दिलाने ले जा रहे व्यक्ति की ट्रेलर की टक्कर से मौत

अमित उपाध्याय, बलिया

📰 रसड़ा, बलिया। भतीजी को टीटीई की परीक्षा दिलाने जा रहे व्यक्ति की दुर्घटनाग्रस्त होने से मौत हो गई जब उनकी बाइक पर पीछे बैठी परीक्षार्थी देने जा रही भतीजी बुरी तरह से घायल हो गई।

🚨 घटना रसड़ा-बलिया मार्ग पर संवरिया के पास शु्क्रवार की सुबह हुई जहां बाइक से जा रहे चाचा भतीजी को एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रेलर ड्राइवर वाहन के साथ मौके से फरार हो गया। बताया गया कि रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के रामबारी सरायभारती निवासी कनहैया राम (65 वर्ष) अपनी भतीजी प्रियंका (34) को टीटीई की परीक्षा दिलाने बलिया जा रहे थे। संवरिया के समीप पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को तेज टक्कर मार दी।

🚑 हादसे के बाद कनहैया और उनकी भतीजी जमीन पर गिर पड़े। कनहैया को ज्यादा चोटें आईं। दोनों को रसड़ा सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने कनहैया राम को मृत घोषित कर दिया और प्रियंका को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

🚔 सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कनहैया राम की असामयिक मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं गांव में भी शोक है।

Loading

Back
Messenger