Breaking News

महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में फैक्टरी में आग लगने से आठ लोगों की मौत

महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में रविवार को एक फैक्टरी में भीषण आग लग जाने के कारण तीन महिलाओं और एक बच्चे समेत आठ लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सोलापुर एमआईडीसी के अक्कलकोट रोड पर स्थित सेंट्रल टेक्सटाइल मिल्स में तड़के करीब 3:45 बजे आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट लग रहा है। घटनास्थल मुंबई से तकरीबन 400 किलोमीटर की दूरी पर है।

मृतकों में फैक्टरी मालिक हाजी उस्मान हसनभाई मंसूरी, उनके डेढ़ वर्षीय पोते सहित परिवार के तीन सदस्य और चार श्रमिक शामिल हैं।
एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं।
आग इतनी भीषण थी कि दमकल कर्मियों को इसकी लपटों पर काबू पाने में पांच से छह घंटे का वक्त लगा।
उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर अग्निशमन कार्य जारी है।

Loading

Back
Messenger